Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

एक अगस्त का राशिफल: जानिए आज आपके जीवन में कौन कौन से होंगे बदलाव



#By-Desk

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज के दिन कुछ मामलों में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है, विशेष रुप से धन के मामले में किसी तरह की लापरवाही न करें। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है, लेकिन बावजूद इसके आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और समय पर आपके सभी काम भी पूरे होंगे। अगर आप व्यापार करते हैं और साझेदारी में कोई नया काम शुरु करना चाहते हैं तो आज आपको कोई बढ़िया प्रस्ताव मिल सकता है। दूसरों की बुराई या आलोचना करने से बचें अन्यथा आज आपको अपनी इस आदत के कारण शर्मिंदा होना पड़ सकता है। जीवनसाथी का गुस्सा शांत होने से आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आज आपके प्रिय के स्वभाव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 40

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। आज आपको संयम और धैर्य से अपने कार्यों को पूरा करना होगा। कामकाज के दबाव के कारण आप अपने परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। इससे आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आपका बजट संतुलित रहेगा। हालांकि आज कोई आर्थिक लेन देन न करें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी किसी बात को लेकर उदास महसूस करेंगे। ऐसे में आपको उनकी परेशानी का कारण जानने की कोशिश करनी चाहिए। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी तनाव में रहेंगे और बोझिल महसूस करेंगे।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 20

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6:45 तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

सेहत को लेकर किसी तरह की लापरवाही न करें विशेष रूप से समय पर भोजन करें। यदि आप खाने पीने के मामले में सावधानी नहीं बरतेंगे तो पेट से जुड़ा कोई गंभीर रोग आपको हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को बदलाव के बारे में इस समय नहीं सोचना चाहिए। वहीं व्यापार में लाभ के संकेत मिल रहे हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। जमीन जायदाद संबंधित किसी कार्य से आपको फायदा मिल सकता है। पारिवारिक कलह बढ़ने से घर का माहौल बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप खुद को शांत रखें और समझदारी का परिचय दें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 8 बजे तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर के कार्यों को पूरा करने में आज आपको कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और आपके काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हाथ में आया हुआ कोई बड़ा काम जा निकल जाएगा जिससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आज बड़े भाई की ओर से लाभ संभव है। आपको उनकी तरफ से आर्थिक मदद मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर साबित होगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 39

शुभ समय: सुबह 9:05 से दोपहर 3 बजे तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी में यह फैसला न लें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आप मार्केटिंग से जुड़े हैं तो आज आपका टारगेट आसानी से पूरा हो जाएगा। दफ्तर में यदि आप उच्च पद पर कार्यरत हैं तो आपको दूसरे कर्मियों से बात करते समय अपने शब्दों का खास ध्यान रखना होगा। गुस्से में आकर कटु वचन न बोलें तो बेहतर होगा। यदि घर के सदस्यों के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज आपसी संवाद से सारी गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें। घरेलू परेशानियां आपके काम को प्रभावित कर सकती हैं। आप जल्द से जल्द इन्हें खत्म करने की कोशिश करें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 27

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप व्यापार करते हैं और आपको कोई बड़ा फायदा नहीं मिल पा रहा है तो वर्तमान स्थिति को देखते हुए आपको मिलने वाले छोटे मुनाफों से ही संतुष्ट रहने की सलाह दी जाती है। हालांकि आपको निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि धीरे धीरे परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। वहीं नौकरी करने वाले लोग अपने बॉस को खुश करने के लिए खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव डालने से बचें। एक साथ कई काम करने से आपका तनाव बढ़ सकता है और आपसे गलतियां भी हो सकती हैं। इसके अलावा इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहेगा। पैसों की स्थिति में सुधार लाने के लिए आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 27

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। किसी बात को लेकर आप परेशान चल रहे हैं तो आज आपकी समस्या का अंत हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको काम करने का एक अलग ही आनंद महसूस होगा। आज आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापारियों को छोटा मोटा लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के बड़ों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। वहीं छोटो से आपको सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। दोस्तों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 27

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

स्वास्थ्य को लेकर अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें। संभव हो तो कुछ दिन और आप घर से ही काम करें। व्यापार में स्थिति ठीक नजर नहीं आ रही है। आपकी कोई व्यवसायिक योजना बीच में ही अटक सकती है। आर्थिक तंगी आपकी परेशानियां बढ़ा सकती हैं। इस समय आपको सोच समझकर ही खर्च करना होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी आपसी समझ बेहतर होगी। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपने प्रिय का पूरा समर्थन मिलेगा। अपनी मानसिक शांति बनाए रखने के लिए आप तनाव से दूर रहें। इस समय आपको पूजा पाठ पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज एक भी काम अधूरा न छोड़ें। आपके बॉस अचानक आपके कार्यों की जांच कर सकते हैं। सहकर्मियों के साथ वाद विवाद से बचें। व्यापार में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अगर आपका काम लोहे का है तो आज मिलने वाला मुनाफा टल सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल हो सकती है। हालांकि शाम तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा इसलिए आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर होगी। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगानी होगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मानसिक रूप से आज आप काफी मजबूत रहेंगे और ऊर्जावान भी महसूस करेंगे। दफ्तर में कार्यभार अधिक रहेगा। बेहतर होगा आप अपने काम की सारी योजनाएं पहले ही बना लें। अगर आप व्यापार करते हैं और आपका कोई काम बनते बनते बिगड़ जाता है तो आपको धैर्य से काम लेना होगा। क्रोध और जोश में आकर कोई ऐसा काम न करें जिससे आपकी परेशानी और बढ़ जाए। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्चा करने के मूड में हैं तो आज का दिन इसके लिए अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आज आप अपने दिनभर की योजना पहले ही बना लेंगे तो इसके कई फायदे आपको मिलेंगे। आपके पास कई ऐसे काम होंगे जिन्हें आज ही निपटाना आपके लिए बेहद जरूरी होगा। व्यापार में कुछ फायदा मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में किसी वरिष्ठ अधिकारी से आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से और जुबान पर काबू रखें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य की बात आज आपको बुरी लग सकती है। बेहतर होगा आप छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें। इससे आपके घर की शांति बनी रहेगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपको जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपका ज्यादा ध्यान पूजा पाठ में रहेगा। इसके अलावा आप किसी जरूरतमंद की अपनी क्षमता के अनुसार मदद भी करेंगे। नौकरी करने वाले जातकों का दिन शुभ रहेगा। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारी आपको प्रोत्साहित करेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप बेहद उत्साहित रहेंगे। वहीं व्यापारी वर्ग को पैसों से जुड़ी चिंता सता सकती है। पैसों की कमी के कारण आपको अपनी नई योजनाओं पर काम शुरू करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन मे स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपका बढ़ता हुआ वजन आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 44

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक







No comments