Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नम आंखों से चौकी इंचार्ज को व्यपारियों ने किया विदा


रसड़ा (बलिया ): उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह   को सोमवार को नम आंखों से पुलिसकर्मियों एवं नगर वासियों ने भावभीनी विदाई दी।सुरेन्द्र सिंह  के प्रमोशन पर जहां पुलिस विभाग और लोगों मे खुशी दिखाई दी, वहीं उनके स्थानांतरण सहतवार थाना होने पर  दुख भी था।इस खुशी के मौके पर सभी ने उनका मुंह मीठा कराकर पदोन्नत की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं रसड़ा शहर से उनकी विदाई को लेकर सभी की आंखें नम रही। 

विदाई के मौके पर अपने संबोधन में जहा चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने यहां के लोगो के साथ बिताए 23 महिने  को याद किया वहीं प्रभारी निरीक्षक सौरभ कुमार राय ने कहा कि सुरेन्द्र सिंह जहाँ भी रहेंगे अपने अच्छे कार्यों के वजह से हमेशा याद किए जाएंगे। कहा कि आम लोगों के साथ मिलजुल कर रहने वाले, सबका सहयोग करने व हमेशा स्वयं को जनता का सेवक समझने वाले हर जगह पूजे जाते है। सुरेन्द्र सिंह भी ऐसे ही व्यक्ति है। जिनको विदाई देते हुए आंखे नम हो रही है। कहे कि ये जहा भी रहे जनता के हृदय पर अमिट छाप छोड़ते रहे। यही मेरी शुभकामनाएं है।

आपको बता दें कि वैश्विक महामारी रसड़ा मे  लांक डाउन के दौरान प्रभारी निरीक्षक सौरभ कुमार राय सुरेन्द्र सिंह धर्मेन्द्र कुमार  अपनी मेहनत और लगन के बलबूते आम  लोगो में एक अलग छवि बनाये हुए है। विदित हो कि सुरेन्द्र सिंह  अपने सरल एवं उदार व्यक्तित्व के चलते पुलिस  व्यवस्था को बेहतर बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। 

इस दौरान उनका लोगों से दिल का रिश्ता रहा, कभी उन्होंने पुलिसिया अंदाज में लोगों से बातचीत करने के दौरान मृदुवाणी का ही प्रयोग किया। यही कारण रहा कि, पिछले एक 2 वर्षों में एक भी लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत महसूस नहीं हुई।इस मौके पर समाज सेवी राजेश कुमार व अविनाश सोनी सहित काफी व्यपारियो ने शुभकामनाएं दीं।



रिपोर्ट पिन्टू सिंह

No comments