Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

शहर से गांवों में पहुंचा कोरोना, खौफ में जी रहे लोग



मनियर,बलिया। कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या दिन प्रति  दिन बढ़ती जा रही है। धीरे-धीरे यह रोग शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में भी पांव पसारना शुरू कर दिया है। सर्व प्रथम  मनियर ब्लाक के अहिरौली पांडेय में सबसे पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था। उसके बाद मानिकपुर में तीन, मनियर सदर बाजार में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे,जिसमें सदर बाजार के दो छोड़कर सब स्वास्थ हो कर घर वापस आ गए।

 इसके बाद सरकारी संस्थाओं को भी कोरोना वायरस अपने चपेट में लेना शुरू कर दिया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर के एक वार्ड ब्वाय संक्रमित हुआ। उसके बाद क्षेत्र के मनियर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को भी कोरोना ने संक्रमित कर दिया है। इसकी चर्चा  जोरों पर है तथा इसकी पुष्टि विद्यालय के कुछ स्टाफ ने किया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जाता है कि प्रधानाचार्य अपने घर पर ही आइसोलेट है। उसके बाद मनियर इंटर कॉलेज का सैनिटाइजेशन शुरू करा दिया गया है।



रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

No comments