Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें, आदर्श नगर पंचायत बैरिया को क्यो किया गया पुरस्कृत





बैरिया (बलिया) : नव सृजित आदर्श नगर पंचायत बैरिया को नार्थ भारत जोन (उत्तर भारत के सात राज्यों) के स्वच्छता सर्वेक्षण में 100वां व जिले में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। पिछले तीन साल पूर्व ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बने बैरिया में स्वच्छता अभियान में सार्थक मुहिम चलाया है जिसके चलते काफी हद तक गांवों में फैली गंदगी को नगर पंचायत बनते ही दूर कर लिया गया है। वही कूड़ा निस्तारण प्लास्टिक रोधी अभियान में भी उल्लेखनीय कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत बैरिया के अधिशासी अधिकारी आशुतोष कुमार ओझा ने बताया कि स्वच्छता अभियान के साथ साथ सभी लोक कल्याणकारी कार्य जारी रहेगा पुरस्कार मिलने नगर पंचायत परिवार का उत्साह बढ़ा है। 
उक्त अवसर पर अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा के अलावा लिपिक आनंद गुप्ता सहित आदि मौजूद थे।


रिपोर्ट : वी चौबे


No comments