Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

21 अगस्त का राशिफल: आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ




मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज काम का बोझ आपको कुछ परेशान कर सकता है। ऐसे में आप दबाव महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप खुद को शांत रखें और ज्यादा तनाव न लें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है। किसी मित्र से आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। गुस्से में आकर गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा बाद में आपके हाथ केवल पछतावा लगेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कुछ ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मधुर रहेगा। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सुझाव मिल सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा और आज आप उनके साथ कुछ समय बिताने का भी मौका मिलेगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 9:45 से शाम 7 बजे तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आज आप अपने दिन की शुरुआत गणेश जी की पूजा से करेंगे तो आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्य करते समय किसी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा आज आपकी छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको एक बार और इस पर सोच लेना चाहिए। व्यापार में आपको लाभ हो सकता है। आपके कुछ नए और बड़े संपर्क बन सकते हैं जो भविष्य में आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आज आपको उधार लेने और देने से बचने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ दिन आनंद में बीतेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी लेकिन देर रात तक जागने से आपको बचना होगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी को नाराज न करें और उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। संतान की शिक्षा को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी लेकिन पैसों के मामले में आपको दूसरों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचना होगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापारी निवेश कर सकते हैं। परिजनों के साथ अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। अपने माता-पिता की बातों को नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आपको कोई तकलीफ हो रही है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 10:50 से शाम 4:20 तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। मन शांत रहेगा और आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। दफ्तर में आप दोगुनी तेजी से अपने काम पूरे करेंगे। व्यापार को लेकर चल रहा आपका कोई प्रयास आज सफल हो सकता है। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने फैसले लेते रहेंगे तो जल्द ही आपको जबरदस्त मुनाफा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन मे सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के बीच एकता बनी रहेगी और रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही बढ़िया समय गुजारेंगे। काफी दिनों बाद आपको अपने प्रिय के चेहरे पर खुशी देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और अपने दिल की बात कहने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जल्द ही आपकी यह परेशानी दूर होगी, आपको बस अपना दिमाग शांत रखने की जरूरत है। वहीं व्यापारियों को कड़े संघर्ष के बाद आज कुछ मुनाफा मिल सकता है। अगर आप कॉस्मेटिक, कपड़े, लकड़ी या लोहे का कारोबार करते हैं तो आपको ठीक ठाक फायदा मिल सकता है। अगर आप अस्थमा के रोगी हैं तो आपको अपना अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आपको अहंकार से बचने की सलाह दी जाती है। भूलकर भी दूसरों का मजाक न उड़ाए अन्यथा आपकी यह गलती आप पर भारी पड़ सकती है। दफ्तर में लंबित कार्यों को लेकर आज आपके बॉस आपसे कुछ नाराज रहेंगे। आप ज्यादा तनाव न लें और शांति से अपना काम निपटाएं। अगर आप व्यापार करते हैं तो जोश में आकर कोई भी फैसला न लें, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ सौम्य व्यवहार करें। आपके घर में कलह होने की संभावना है। स्वास्थ्य की बात करें तो असमय भोजन करने की आपकी आदत के कारण गैस्टिक या एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 24

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 3 बजे तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज पूजा पाठ में आपका ज्यादा मन लगेगा। ईश्वर की भक्ति करके आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। दफ्तर के कार्यों को अगर आप आनंद लेकर निपटाने की कोशिश करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। यदि कोई समस्या आती है तो जल्द ही स्थिति आपके काबू में होगी। व्यापारियों को छोटा मोटा लाभ हो सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो उचित सलाह लेकर ही अपना अंतिम फैसला लें। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो अपनी सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। दफ्तर में आप पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे जिससे आपके काम तेजी से पूरे होंगे। हालांकि आज आपके बॉस का रवैया थोड़ा कड़क रहेगा लेकिन आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप बस अपने काम पर फोकस करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। अपनी अटकी हुई किसी योजना को दोबारा शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप अपने घर की शांति बनाए रखना चाहते हैं तो आपको कोई भी विवादित मुद्दा उठाने से बचना होगा। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

ग्रहों के प्रभाव के कारण आपके क्रोध में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में आपके आस पास के लोगों के साथ विवाद होने की आशंका है। दफ्तर में अपने बॉस की बातों को महत्व दें। उनकी सलाह अनुसार चलें और उनके द्वारा दिए हुए कार्यों को प्राथमिकता दें। व्यापार में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अगर आप अच्छा फायदा चाहते हैं तो आपको कुछ बदलाव करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन मे तनाव बढ़ सकता है। परिजनों के बीच आपसी तालमेल बिगड़ने से घर मे कलह हो सकती है। छोटी छोटी बातों पर जीवनसाथी के साथ बहसबाजी करने से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज अचानक आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

किसी अपने की मदद से आज आपकी कोई बड़ी परेशानी दूर हो सकती है। अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं तो आपका संघर्ष जल्द ही खत्म होगा। आपको कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप साझेदारी में व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो इस ओर आप अपना कदम बढ़ा सकते हैं। समय अनुकूल चल रहा है। पारिवारिक जीवन में समस्याएं नजर आ रही हैं। परिजनों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आपको गुस्से से नहीं बल्कि शांति से कम लेने की जरूरत है, नहीं तो आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो गरिष्ठ भोजन का सेवन करने से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरीपेशा जातक यदि उच्च पद की प्राप्ति चाहते हैं तो आपको और मेहनत करने की जरूरत है। आप तेजी से प्रयास करते रहें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर आप दवा या किताबों का व्यापार करते हैं तो आपको आज अच्छा लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि घर में कोई तनाव चल रहा है तो आज इस मामले का अंत हो सकता है। हालांकि आपको बहुत ही समझदारी भरा बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आज आपकी चिंता बढ़ सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। न चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा खर्चा करना पड़ सकता है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो बिना सोचे समझे दवाइयों का सेवन करने से बचें अन्यथा मुश्किल हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 44

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में आज काम कुछ ज्यादा रहेगा। ऐसे में आज आपको योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा। इससे आप दबाव महसूस नहीं करेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो पैसों से जुड़ी आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आपके किसी ग्राहक से बकाए रकम की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और भी गहरा होगा। सुख सुविधा की चीजों पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। हालांकि इस समय आपको बचत पर भी ध्यान देना चाहिए। आज बिजली से जुड़ी चीजों का इस्तेमाल सावधानी से करें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक




डेस्क

No comments