Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

24 अगस्त का राशिफल: धन के मामले में आज इन राशियों को रहना होगा सावधान


मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आप अपना मूड अच्छा रखने की कोशिश करें। छोटी छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको काफी थकान रहेगी। ऐसे में आपको आराम पर भी ध्यान देना चाहिए अन्यथा आपकी यह थकान शारीरिक रूप से आपको कमजोर कर सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप छोटी सी यात्रा कर सकते हैं जो आपके लिए बेहद लाभकारी रहेगी। नौकरी करने वाले जातकों का दिन सामान्य रहेगा। घर के बड़ों का स्नेह और आशीर्वाद मिलने से आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। इसके अलावा आज माता या पिता की ओर से मिली किसी सलाह से आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ठीक रहेगा। घर की मरम्मत पर आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वैवाहिक जीवन में कलह हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपकी बहसबाजी होने की संभावना है। बेहतर होगा एक दूसरे पर आरोप लगाने की जगह आप एक दूसरे को समझने की कोशिश करें। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने प्रिय पर विश्वास करना होगा। घर के बड़ों के साथ आदर से पेश आएं और छोटों के साथ कड़क रवैया अपनाने से बचें अन्यथा आपकी आलोचना हो सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आज धर्म कर्म की चीजों पर आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का यही सही समय है। आप जमकर मेहनत करें, जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक समस्या के कारण आपकी योजना आगे नहीं बढ़ रही है तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो पेट से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

नौकरीपेशा जातकों को पूरी ईमानदारी और लगन से अपना काम करने की जरूरत है। इसके अलावा सहकर्मी और उच्च अधिकारियों के साथ भी संबंध अच्छे रखने की कोशिश करें। यदि दफ्तर में आपको कोई परेशानी हो रही है तो खुलकर अपने वरिष्ठ अधिकारियों से बात करें। अगर आप अपने पिता के व्यापार से जुड़े हैं तो आज अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं दूसरी ओर पैसों को लेकर आज बड़े भाई से विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप अपना व्यवहार संतुलित रखें और शांति से बात को संभालने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन में सुखद परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें और सोशल डिस्टेनसिंग का ठीक से पालन करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आपकी मानसिक उलझनें बढ़ सकती हैं। आप समझ नहीं पाएंगे कि अपनी इन परेशानियों से आप कैसे बाहर निकलेंगे। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें। जरूरत पड़ने पर आप परिजनों और दोस्तों की भी मदद ले सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके बॉस आपकी गलतियों को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं। अच्छा होगा कि आप अपने काम के प्रति किसी तरह की लापरवाही न करें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपके मार्ग में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। सेहत की बात करें तो छोटी सी भी परेशानी को अनदेखा न करें।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों से जुड़ी चिंता आपको सता सकती है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने खर्चों में कटौती करनी होगी। बेवजह की चीजों पर पैसे खर्च करने से बचें। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं और पदोन्नति की उम्मीद कर रहे हैं तो आपके हाथ निराश लग सकती है। हालांकि आप हिम्मत न हारें और मेहनत करते रहें। वहीं व्यापार करने वाले जातक अपनी किसी नयी योजना को लेकर आज काफी व्यस्त रहेंगे। छोटे व्यापारियों को आज ठीक ठाक लाभ हो सकता है। आज आपको अपने क्रोध पर अधिक नियंत्रण रखने की जरूरत है। वाद विवाद से आपका नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। परिजनों के बीच आपसी मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके बॉस आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे और आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। वहीं दूसरी ओर आपको अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। उनकी आलोचना करने से बचें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके संपर्क का दायरा बढ़ सकता है। कुछ बड़े क्लाइंट्स आपसे जुड़ सकते हैं। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। खर्चे कम होंगे और आप बचत कर पाएंगे। परिजनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। अति उत्साहित होकर ऐसी कोई बात न कहें जिससे आप मुश्किल में पड़ जाएं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपकी रफ्तार कुछ धीमी रहेगी। आपके कुछ कार्य आज अधूरे रह सकते हैं। यदि ऐसा ही चलता रहा तो आपके बॉस आपको लेकर कोई कड़ा फैसला ले सकते हैं। व्यापारियों को आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। आर्थिक मोर्चे पर आज सुधार संभव है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज कान से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस समय आपकी सेहत आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज आपको काम के साथ आराम भी करना चाहिए। इसके अलावा ज्यादा चिंता करने से बचें। यदि पैसों को लेकर समस्या आ रही है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बेहतर साबित रहेगा। उच्च अधिकारी आपकी मेहनत पर गौर करेंगे। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार को विस्तार देने के लिए आपको नई योजनाएं बनानी चाहिए। पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिजनों के साथ रिश्ते में प्यार बना रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में अच्छा रहेगा। आपके कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। आज आपके लंबित कार्य पूरे हो जाएंगे। साथ ही आपकी रुकी हुई सैलरी भी आपको मिल सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज बड़ा आर्थिक लाभ संभव है। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी को नजरअंदाज न करें। आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करना चाहिए। पैसों के मामले में आपको समझदारी से काम लेना होगा। हाथ खोलकर खर्च करने से बचें। सेहत के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपकी लापरवाही के कारण कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा आप संभल कर रहें। आज जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। अगर आप व्यापार करते हैं और पहले की तरह अपने कारोबार में गति चाहते हैं तो जल्द ही आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। हालांकि आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। ऐसे में आप गुस्से या बहसबाजी की जगह अगर शांति से बात करेंगे तो अच्छा होगा। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आपको अतरिक्त धन कमाने का मौका मिल सकता है। सेहत की बात करें तो रोजाना हल्का फुल्का व्यायाम करने से आप काफी तंदुरुस्त और फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आपको अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपने परिवार की शांति बनाए रखने के लिए आपको घर के सदस्यों के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। आपको किसी उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं। मुमकिन है भविष्य में इसका अच्छा फल आपको मिले। जीवनसाथी के साथ आज आप अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो किसी लापरवाही के कारण कोई पुराना रोग उभर सकता है। आप खुद का ध्यान रखें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8:20 तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दूसरों के मामलों में ज्यादा दखलंदाजी करने से बचें। यदि आप बिना सोचे समझे कुछ भी कहेंगे तो आज आपका कहा आपके खिलाफ जा सकता है। इस समय बेवजह की बातों पर ध्यान देने की जगह आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें तो अच्छा होगा क्योंकि यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पारिवारिक जीवन मे उथल पुथल रहेगी। आप अपने परिजनों की परेशानियों को दूर करने की कोशिश करें और उनकी जरूरतों का भी ख्याल रखें। पैसों की बात करें तो आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अगर आपने कर्ज लिया है तो आपको धीरे धीरे उसे चुकाने की कोशिश करनी चाहिए। कुछ समय से अगर आपका वैवाहिक जीवन खराब दौर से गुजर रहा है तो आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आपके बीच की कड़वाहट कम हो सकती है। बेहतर होगा कि आप एक दूसरे को थोड़ा समय दें। जल्द ही आपके बीच की सारी गलतफहमियां दूर हो जाएगी।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:45 तक




डेस्क

No comments