Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

6 अगस्त का राशिफल: आज इन राशि वालों की परेशानी होगी दूर, मिलेगी सफलता







मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मन प्रसन्न रहेगा और आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। दफ्तर में आपके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए आपके बॉस आपकी तरक्की का फैसला ले सकते हैं। आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। खुदरा व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपके हाथ कोई बड़ा मुनाफा लग सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। घर की सजावट में बदलाव करने के लिए आज आप कुछ खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बनाकर चलने की कोशिश करें। आपको अपने जीवनसाथी को समझने का प्रयास करना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर आपकी तकरार आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ा सकता है। अगर आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक


वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आर्थिक रूप से आज किसी करीबी मित्र की मदद करने का मौका मिल सकता है। आप अपनी क्षमता अनुसार उनकी सहायता जरूर करें। दफ्तर में स्थिति सामान्य रहेगी। आप मन लगाकर अपना काम पूरा करेंगे। साथ ही आपको उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप अपने पिता के व्यापार से जुड़े हैं तो उनकी सलाह से कारोबार में अच्छा फायदा मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर आपको इस बात का भी ध्यान रखने की जरूरत है कि कोई भी महत्वपूर्ण व्यवयसायिक निर्णय लेने से पहले आपको अपने पिता की राय जरूर लेनी चाहिए। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। आपके अतीत से जुड़ी कुछ खूबसूरत यादें आज एक बार फिर ताजा हो जाएंगी। स्वास्थ्य की बात करें तो कमजोर इम्युनिटी वाले जातकों को अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 7:50 से दोपहर 3 बजे तक


मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज को लेकर चल रही परेशानी से आपको छुटकारा मिल सकता है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपकी मुलाकात किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से हो सकती है। अगर आप अपनी अच्छी छवि प्रस्तुत कर पाने में सफल रहेंगे तो आने वाले समय में इसका बड़ा लाभ आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है। अगर आपकी शादी पक्की हो चुकी है और लॉकडाउन की वजह से आपका विवाह लंबे समय से टल रहा है तो जल्द ही आप सात फेरे लेंगे। पैसों से जुड़े फैसले अगर आप स्वयं ही लेंगे तो अच्छा होगा। इस समय आपको आर्थिक मामलों में छोटी सी भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12:15 से शाम 6 बजे तक


कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि निजी जीवन मैं परेशानियां चल रही है तो सबसे पहले आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है। दोस्त हो या परिजन आपको सबके साथ अपना बर्ताव ठीक रखने की सलाह दी जाती है। इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। अगर आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार करना चाहते हैं तो आपको अपनी योजनाओं पर काम शुरू कर देना चाहिए। इसके लिए समय अनुकूल है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी छोड़ कर अपना व्यापार करना चाहते हैं तो आपको अपना फैसला सोच समझ कर लेने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो अनावश्यक क्रोध आपके स्वास्थ्य में गिरावट का कारण बन सकता है। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप पूजा-पाठ पर अधिक ध्यान दें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 40
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से शाम 5 बजे तक


सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और मन में कई सकारात्मक विचार आएंगे। दफ्तर के कार्यों को ध्यान पूर्वक करें। बेहतर होगा आप कोई गलती न करें। अगर आप किसी विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। वहीं व्यापारियों को आज वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आप सोना चांदी का व्यापार करते हैं तो यह समय आपके लिए लाभकारी रहेगा। घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। पिता के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। हालांकि अगर आप शांति से अपना पक्ष रखेंगे तो आपके पिता आपकी बात जरूर समझेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 23
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4:30 बजे तक


कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आज आपके गुरुजनों की मदद से यह बाधा दूर होगी और आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। दफ्तर में आज आप काफी एक्टिव रहेंगे और तेजी से अपने सभी काम पूरी करेंगे। सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बेहतर होगा और काम करने का आपको एक अलग ही आनंद महसूस होगा। वहीं दूसरी ओर व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। यदि आज आप कोई नई डील पक्की करने वाले हैं तो कुछ कागजी अड़चनों के कारण आपका यह काम रुक सकता है। इससे आपको काफी निराशा होगी। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। धन हानि होने की संभावना है। आप पैसों के मामले में संभल कर रहें। अगर आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आज डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 39
शुभ समय:सुबह 5:45 से दोपहर 2 बजे तक


तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज का बोझ मानसिक तनाव की वजह बन सकता है। सेहत में गड़बड़ी के कारण आपके स्वभाव में भी झुंझलाहट रहेगी। आज किसी भी काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा और आप एकांत में रहना ज्यादा पसंद करेंगे। ऐसे में आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप कामकाज से छुट्टी लेकर आराम पर ध्यान दें। इस तरह तनाव में रहकर काम करने से आपके प्रदर्शन में भी गिरावट आ सकती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपकी उलझनों को सुलझाने में आपके प्रिय की ओर से पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप इसी तरह बचत पर ध्यान देंगे तो धीरे-धीरे आपकी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 30
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2:20 तक


वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
सोचे विचारे कार्य समय पर पूरे होने से आज आप प्रसन्न रहेंगे। आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। इसके अलावा लंबे समय बाद आज आपको खुद के लिए भी वक्त मिलेगा। अगर आप नौकरी में बदलाव चाहते हैं तो इसके लिए समय उपयुक्त है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं तो किसी दूसरी कंपनी में जॉब के लिए आप अप्लाई कर सकते हैं। जल्द ही आपको अच्छी खबर मिल सकती है। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहेगा। आपके पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। हालांकि जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा लेकिन आपको इस तरह की बातों से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव आपके कारोबार पर पड़ सकता है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:45 तक


धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
बिना सोचे समझे अपना कोई भी फैसला न लें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। निजी जीवन में कलह हो सकता है। अपनी माता के साथ बात करते समय अपना स्वर ऊंचा न करें। आपका ऐसा बर्ताव आपको अपनों से दूर कर सकता है। दफ्तर में यदि किसी कार्य को करने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से बात करनी चाहिए। उनकी ओर से आपको मदद मिल सकती है। खाने पीने की चीजों का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपको बड़ा लाभ हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आपको रोजाना कसरत करनी चाहिए। इसके अलावा आपको अपने खाने-पीने की आदतों में भी बदलाव करने की जरूरत है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक


मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको अपने निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। आपको समझना होगा कि काम के साथ-साथ आपका परिवार भी आपके लिए उतना ही जरूरी है। यदि किसी मित्र से आपकी अनबन चल रही है तो आज उनके साथ सारी गलतफहमियां दूर करने के लिए दिन अच्छा है। आपको अपनी तरफ से पूरी कोशिश करनी चाहिए। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर हाल ही में आपने कोई उधार लिया है तो उसे जल्द से जल्द चुकाने की कोशिश करें ताकि आपका भार कुछ कम हो सके। कामकाज की बात करें तो अगर आप मीडिया क्षेत्र में कार्यरत हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। हालांकि आपकी मेहनत का अच्छा फल जल्द ही आपको मिल सकता है। वहीं व्यापारियों को आज कुछ खास फायदा नहीं मिल पाएगा। यदि आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या है तो आपको फौरन डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक


कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही आपकी दोस्ती प्यार में बदल सकती है। अगर आज आप अपने दोस्त को प्रपोज करने की योजना बना रहे हैं तो इस बात की प्रबल संभावना है कि आपको सकारात्मक जवाब मिले। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको अपना व्यवहार ठीक रखने की सलाह दी जाती है। ग्रहों की स्थिति इस बात की ओर इशारा कर रही है कि आज आपका गुस्सा आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। यदि दफ्तर में आप अपना आपा खोते हैं तो आपकी छवि बिगड़ सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी जाती है। इस समय आपके कार्यों में बाधाएं आ रही हैं तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप बस अपनी ओर से मेहनत करते रहें, जल्द ही आपकी सारी समस्याएं दूर होंगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 4 बजे तक


मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। आपका बढ़ता हुआ मानसिक तनाव आपके स्वास्थ्य में गिरावट की वजह बन रहा है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज इसमें आपको सफलता मिल सकती है। दफ्तर में छोटे-छोटे कार्यो को भी ध्यानपूर्वक करने में ही आपकी भलाई है, क्योंकि इस समय आपके बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। अगर आप अपनी काबिलियत साबित करना चाहते हैं तो उन्हें शिकायत का एक भी मौका न दें। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। आज आप उनके साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:20 तक




डेस्क




No comments