Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया के इस नगर पंचायत के रहवासियों ने समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम को सौंपा पत्रक




मनियर(बलिया) सामाजिक चेतना समिति के कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत मनियर में व्याप्त जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु विगत मंगलवार  को प्रशासक उप जिला अधिकारी बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्या व ई ओ  मनियर रामबदन यादव को पत्रक सौंपा। सदस्यों ने विभिन्न जनसमस्याओं को इंगित करते हुए पत्रक में दर्शाया है कि नगर पंचायत मनियर में अनेक जन समस्या मौजूद है जिसका समाधान न होने से जनमानस में काफी आक्रोश है। मनियर कस्बा के पोखरों, नालों,गड़हों से जुड़े वार्ड नंबर 5 में स्थित पुलिया पर पूर्व की भांति मजबूत फाटक लगाया जाय ताकि बाढ़ के समय नगर में जलजमाव न हो सके। नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए सड़क किनारे बिक रहे सब्जी, मछली, मुर्गा एवं अन्य खाद्य सामग्री का बाजार शहीद सूबेदार रामनाथ यादव मार्केट में लगवाया जाय। चांदू पाकड़ स्थित पानी टंकी बरसों से बनकर तैयार है लेकिन अभी तक चालू नहीं हुआ है जिसे तत्काल चालू कराया जाय। नगर में स्थापित आरो प्लांट उचित देखरेख के अभाव में बंद है जिन्हें मरम्मत कराकर पुनः चालू कराया जाय। पूरे कस्बे में गलियों एवं सड़कों पर लटक रहे तारों को दुरुस्त कर संभावित खतरे को टाला जाय। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर के परिसर में आरो प्लांट लगाया जाय। सामाजिक चेतना समिति के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दिया कि अगर इन समस्याओं का तत्काल निस्तारण नहीं किया गया तो सामाजिक चेतना समिति आंदोलन के लिए बाध्य होगी। पत्रक देने वालों में प्रमुख रूप से मदन सचेस, पुरंजय शर्मा, प्रशांत सिंह, अविनाश वर्मा, कमलाकर उपाध्याय, सुधा तिवारी, मदन पाठक, महांथ दास सहित आदि लोग मौजूद थे।



रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

No comments