Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भारतीय राजनीति में सादगी के प्रतीक के छोटे लोहिया


दुबहर,बलिया।  क्षेत्र के बंधु चक गांव में समाजवादी विचारक पूर्व केंद्रीय मंत्री छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती सामाजिक दूरी तथा अनलॉक के नियमों का पालन करते हुए सादगी के साथ मनाई गई। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।  तथा उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। 

इस मौके पर, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शशांक तिवारी ने  कहा कि समाजवादी नेता स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र जी के  दिखाए रास्ते पर चलते हुए कमजोर वर्ग को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने बताया कि राजनीति का मकसद आदमी को इंसान बनाना होता है।  

उसके भीतर अपने परिवेश समाज और अपने ही तरह के दूसरे समुदायों के बीच मानवीय संवेदना को पैदा करना होता है।  स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की राजनीति समाज को ऐसे रास्ते पर ले जाने की थी जो समाज को जोड़ता है।  तथा जो आदमी की सोच को बड़ा बनाती है।  मनोज ठाकुर ने कहा कि गुरु जी छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं का सम्मान करते थे। 


 इस मौके पर प्रमुख रूप से मुन्ना गिरी ,विजय यादव,मुनमुन पाठक, शिवनाथ यादव,धनजी यादव, राजकुमार गिरी,मनोज गिरी,चन्दन ओझा ,शशांक तिवारी,नीतीश गिरी, आदि लोग रहे।संचालन श्रीकांत गिरी मुन्ना ने किया।


रिपोर्ट:- नितेश पाठक

No comments