Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें क्यो किया किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री व कृषि मंत्री से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बातचीत




बलिया। किसान मोर्चा के राश्ट्रीय अध्यक्ष सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने बिहार में आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वीडियो कंफेन्सिंग के माध्यम से सोमवार को दोपहर बाद बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी,कृषि मंत्री प्रेमकुमार व बिहार भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष संतोष रंजन पटेल से बातचीत की।और बिहार के विधानसभा चुनाव में किसान मोर्चा को दी जाने वाली जिम्मेदारियों के संबन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा किया।
इसी क्रम में किसान मोर्चा द्वारा किसानों के आर्थिक स्थिति के उन्नयन व आत्मनिर्भर बनाने के सम्बंध में कृषि मंत्री प्रेमकुमार व बिहार के किसान मोर्चा के अध्यक्ष संतोष रंजन पटेल से चर्चा किया।उन्होंने कृषि मंत्री को बताया कि किसानों को जागरूक करने व उनके आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर किसान की परिकल्पना को लेकर दो अक्टूबर से देश भर में गोष्टियो के माध्यम से संवाद कार्यक्रम किसान मोर्चा शुरू करेगा उसमें बिहार के लोगो से प्रबल सहभागिता के अपेक्षा की।कृषिमंत्री तथा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि बिहार इस कार्यक्रम में उल्लेखनीय भूमिका निभाएगा।



रिपोर्ट : धीरज सिंह

No comments