Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया में प्रधान प्रतिनिधि का निधन, शोक



सहतवार(बलिया)। दियरा भागर के प्रधान प्रतिनिधि रुदल यादव की अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया।मौत की सुचना से दियरा भागर सहित आस पास के क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी। शव घर पहुँचते ही परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वही परिवार के लोगों का सन्तावना देने वालो की दिन भर जामवाड़ा लगा रहा।

बताया जा रहा है कि सोमवार को दस बजे के करीब रुदल यादव 45 वर्ष पुत्र श्रीराम यादव की अचानक तबियत खराब हो गयी। घर वाले ईलाज के लिए बलिया ले गये। स्थिति सम्भलते नहीं देख मऊ ले गये। वहाँ के डाक्टर ने स्थिति गम्भीर देख लखनऊ रेफर कर दिया। घर वाले अच्छे ईलाज के लिए रुदल को वेदान्ता हास्पिटल  लखनऊ ले गये। जहाँ ईलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गयी।
 मौत की खबर जैसे ही घर वालों को मिली । पूरे दियरा भागर सहित आस पास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गयी।

  रूदल बहुत ही मिलनसार व मृदुल स्वभाव के होते हुए सपा के सक्रिय सदस्य थे। उनके निधन से क्षेत्र में सपा की अपूर्णिय क्षति हुयी है। जिसकी भरपायी नहीं की जा सकती।वर्तमान में उनके छोटे भाई मुन्ना की पत्नी हीरामुनी देवी प्रधान है।जिनका प्रतिनिधि रुदल थे। रूदल की तीन लड़का तीन लड़की है। उनके बड़े लड़के पप्पू ने मुखाग्नि 64 टी एस  बन्धे पर सरयू नदी के किनारे दी।

रिपोर्ट-जेपी सिंह

No comments