Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया में नहाने गए युवक के लिए काल बना छाड़न का पानी, कोहराम



बलिया : सहतवार थाना के रामपुर नंबरी स्थित सरयू नदी के छाड़न में नहाने गए एक युवक की बुधवार की सुबह डूबने से मौत हो गई. यह खबर जैसे ही परिजनों को मिली कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने छाड़न से युवक के शव को निकाला और अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

   
बताया जा रहा है कि ग्राम सभा रेंगहा निवासी संजय साहनी उम्र 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सागर साहनी बुधवार की सुबह यह ग्राम सभा रामपुर नम्बरी में सरजू नदी के छाड़न में नहा रहा था तभी उसका पैर फिसल कर अचानक गहरे पानी में चला गया। जिससे वह डूब गया। उधर टहल रहे लोग संजय को डूबते हुए देखकर हो हल्ला करने लगे। आसपास के लोग दौड़कर आकर बड़ी मुश्किल से उसके शव को बाहर निकाला। संजय की डूबने से मौत की खबर मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। घर वालो का रो रोकर बुरा हाल हो गया।संजय की तीन लड़की व एक लड़का है।




रिपोर्ट-जेपी सिंह





No comments