Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस ने पांच शस्त्रधारियों का लाइसेंस निरस्ती हेतु अख्या भेजी



नगरा, बलिया।शासन के निर्देश के अनुपालन में नगरा पुलिस पांच शस्त्रधारियों का लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु आख्या जिला मुख्यालय पर भेज दी है।इनके खिलाफ निरस्तीकरण की नोटिस भी जारी हो गयी है। पुलिस की इस कार्यवाही से शस्त्रधारियों में खलबली मची हुई है।पांच नोटिसों में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भी हैं।जिनके ऊपर पुलिस ने नगरा गोली कांड में राजनैतिक मुकदमा द्वेषपूर्ण भावना से दर्ज की थी।
      सूबे के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी द्वारा जारी निर्देश के क्रम में नगरा पुलिस थाना क्षेत्र के भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गीता शरण सिंह , नरही निवासी योगेंद्र यादव , गौरीटार निवासी प्रभात यादव, गोठवा के पूर्व प्रधान राम शिरोमणि तिवारी व सरयाँ बगड़ौरा के प्रधान उमाशंकर गुप्ता के ऊपर दर्ज आपराधिक मुकदमो का हवाला देते हुये शस्त्र लाइसेंस निरस्ती हेतु अपनी आख्या जिले के उच्चाधिकारियों को भेज दी है।जिले से इन पांच लोगो को शस्त्र निरस्तीकरण की नोटिस भी जारी हों गयी है।पुलिस कुछ और लोगो का रिकार्ड खंगाल रही है । पुलिस की इस कार्यवाही से शस्त्रधारियों में खलबली मची हुई है।राम शिरोमणि के पास दो असलहा है, जबकि अन्य के पास एक एक असलहे हैं।
                             

रिपोर्ट  संतोष द्विवेदी

No comments