Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

राजकीय होमियोपैथिक फार्मासिस्ट सेवा संघ बलिया का चुनाव सम्पन्न


गड़वार(बलिया) उत्तर प्रदेश राजकीय होमियोपैथीक फार्मासिस्ट सेवा संघ की जनपद इकाई बलिया का द्विवार्षिक चुनाव क्षेत्र के बभनौली गांव स्थित श्रीराम जी फार्मेसी, कॉलेज में सम्पन्न हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरिश्याम मिश्रा,विशिष्ठ अतिथि प्रा०संगठन सचिव राजकुमार यादव व मंडल अध्यक्ष गोरखपुर रमेश कुमार मिश्रा रहे।अशोक कुमार चौबे(सांस्कृतिक प्रचार सचिव),मुख्य चुनाव अधिकारी देवेंद्र नाथ तिवारी,सहायक चुनाव अधिकारी रामाश्रय रॉय एवं ए. के.ओझा(मंडल सचिव,प्रयागराज मंडल) की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया को सम्पन्न किया गया।चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से हुआ।चुनाव द्वारा रणजीत कुमार मिश्र को संघ की जनपद इकाई का जिलाध्यक्ष, सुरेश कुमार पांडेय को उपाध्यक्ष, रत्नेश यादव को सचिव,मिथिलेश यादव को संगठन सचिव,धर्मवीर को कोषाध्यक्ष व ऑडिटर/संप्रेक्षक पदाधिकारी के रूप में चुना गया।चुनाव के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस मौके पर श्रीराम फार्मेसी कॉलेज के प्रबंधक अंजनी उपाध्याय,श्री नेहरू निजी आई टी आई के प्रबंधक अजय गुप्ता सहित दर्जनों होमियोपैथीक फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।


रिपोर्ट-पीयूष श्रीवास्तवल

No comments