Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मिशन शक्ति महिला सुरक्षा के लिए अहम पहल: इंदू सिंह


नगरा, बलिया।महिलाओं, बालिकाओं के प्रति बढते अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा शुरु किए गए मिशन शक्ति के तहत विचार गोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को थाना परिसर में हुआ। मुख्य अतिथि के रुप में सलेमपुर की ग्राम प्रधान इंदू सिंह ने मिशन शक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मिशन महिला सुरक्षा के लिए अहम पहल है। महिलाएं व बेटियां किसी से कम नहीं हैं। यह मिशन महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए है। मुख्य वक्ता डा. सुशीला सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति शारदीय नवरात्रि से लेकर वासंतिक नवरात्रि तक चलेगा। इसके माध्यम से प्रदेश की 24 करोड जनता को जागरुक किया जाएगा। 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक इस मिशन के तहत विशेष अभियान चलाया जाएगा। ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह ने कहा कि हर माता पिता का फर्ज व कर्तव्य बनता है कि वह अपने बच्चों को संस्कारिक बनाएं। जिस दिन हर घर के बच्चों में अच्छा संस्कार आ जाएगा उसी दिन महिला अपराध पर अंकुश लग जाएगा। गोष्ठी में महिला हेल्प लाइन के विभिन्न नंबरों की जानकारी दी गई ।इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ फीता काटकर किया तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने महिला अपराध पर अंकुश के लिए बेहतर प्रयास के लिए महिला आरक्षी अंजू यादव, निधि शुक्ला , कविता चौहान, गुडिया गौतम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी में मनोरमा सिंह,  शालिनी राय, अरविंद सिंह, गीताशरण सिंह , मु0 रब्बानी , पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, एसआई शत्रुघ्न पांडेय, अखिलेश यादव, प्रमोद कुमार सिंह पप्पू आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय व संचालन डा. कृष्ण मोहन सिंह ने किया।

                                 

रिपोर्ट संतोष द्विवेदी

No comments