Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नारी के सम्मान व सुरक्षा के लिए हुआ महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन



हल्दी, बलिया। नारी के सम्मान ,सुरक्षा व नारी को स्वावलंबी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर स्थानीय थाना परिसर में शुक्रवार के दिन मिशन शक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बेलहरी ब्लाक प्रमुख अर्चना तिवारी द्वारा थाने में महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला महिला कल्याण अधिकारी (महिला सशक्तिकरण) पूजा सिंह ने कहा कि महिलाओं पर होने वाले घरेलू हिंसा,बलात्कार,अपहरण,छेड़खानी, चैन स्नैचिंग,आदि घटनाएं अत्यंत निंदनीय है।इस लिए महिलाओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्रत्येक थाने में एक महिला हेल्प डेस्क का बनाया गया है।जहाँ पर एक महिला अधिकारी व दो महिला कांस्टेबल होगी जो पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनेगी।और उसका निदान भी कराएगी।साथ ही उन्होंने कहा कि आपके क्षेत्र में यदि कोई पड़ोस की महिला के साथ अन्याय हो रहा हो,या किसी महिला के साथ रास्ते,बाजार व चौराहों पर कोई घटना हो इसके लिए सरकार ने महिला की सुरक्षा के लिए 181सहित कई हेल्पलाइन नम्बरों के साथ मुख्यमंत्री शिकायत प्रकोष्ठ 1076 बनाया गया है।जिस पर कोई भी महिला बेझिझक शिकायत दर्ज करा सकती है।हनुमानगंज की सीडीपीओ सरस्वती शाक्य ने कहा कि सरकार की इस योजना से पीड़ित महिलाओं को न्याय मिलेगा।वही महिलाएं व बच्चियां अपने को सुरक्षित महसूस करेंगी।ब्लाक प्रमुख अर्चना तिवारी ने कहा कि थाने में महिला हेल्थ डेस्क के लिए ब्लाक की तरफ से एक कक्ष दिया जायेगा।आगे उन्होंने कहा कि महिलाएं आज सुरक्षित नहीं है।महिलाओं को जागरूक होना होगा।और इसके लिए महिलाओं को स्वालंबी व शिक्षित बनना होगा।इसके लिए मैं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, शिक्षिकाओ व अन्य महिलाओं से आग्रह करूंगी की वे गांव व स्कूल की महिलाओं को जागरूक करे।ताकि महिलाएं पुरुष के साथ कदम से कदम मिला कर चले और देश व प्रदेश का विकास कर सके।मंच के माध्यम से विजया द्विवेदी, कमला सिंह, उषा देवी,डॉ०निर्मल गुप्ता,मीनू तिवारी,अनिल सिंह बृजकिशोर पाठक ने अपने विचार व्यक्त किया। थानाध्यक्ष हल्दी सत्येन्द्र कुमार राय ने महिला सशक्तिकरण पर अपना अपना बातें रखी।इससे पूर्व थानाध्यक्ष ने ब्लाक प्रमुख अर्चना तिवारी,आंगनबाड़ी बेलहरी की पूर्व अध्यक्ष अंजना तिवारी,सीडीपीओ सरस्वती शाक्या को अंगवस्त्र व  बुके देकर सम्मानित किया।इस मौके उपनिरीक्षक हीरेन्द्र प्रताप सिंह,उपनिरीक्षक सूर्यनाथ यादव,उपनिरीक्षक कालीशंकर तिवारी, एएनएम सरोज वर्मा,ग्राम प्रधान नीलम सिंह,सहित महिला कांस्टेबल अंजू गौतम,कांस्टेबल पुनिता वर्मा,कांस्टेबल रचना कार्यक्रम का अध्यक्षता अंजना तिवारी व संचालन रचना द्विवेदी के किया।थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।



रिपोर्ट : आतीश उपाध्याय

No comments