Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया के इस गांव में हो रही भोजपुरी एल्बम की शूटिंग



गड़वार (बलिया):क्षेत्र के हरिपुर गांव शुक्रवार को देर रात्रि तक कैमरा, लाइट, एक्शन की आवाज से गूंजता रहा। सर्व फिल्म के बैनर तले  बन रही भोजपुरी एल्बम कोठावाला लोगन के बनता आवास हो.... के कुछ सीन शूट किए गए। इस एल्बम को प्रसिद्ध लोकगीत व भजन गायक कन्हैया उपाध्याय हरिपुरी ने गाया है। शूटिंग को देखकर ग्रामीण काफी आनंदित व उत्साहित रहें। वे धूप की परवाह किए बगैर शूटिंग की भरपूर मजा लिये।

 हरिपूरी ने बताया कि ग्राम प्रधानी में जेठानी चुनाव लड़ती है छोटा भाई व देवरानी उसका जी जान से मदद करते हैं, जेठानी चुनाव जीत भी जाती है।उसका दिन दशा बदल जाता है ।पक्के मकान, सोफा, टी.वी. से  वो परिपूर्ण हो जाती है। वही देवर और देवरानी जस की तस वही पूरानी टूटही पलानी में ही गुजर बसर कर रहे हैं। अपने हृदय की व्यथा को पत्नी अपने पति से रो रो कर कहती है।
 एल्बम को देखकर निश्चित ही    दर्शकों की आंखें भर जाएंगी। दो अलबम.. काहें बिहार भागेलू... व  लईकिन के तिलक चढावल जाई .. की शूटिंग अभी दूसरे लोकेशन पर होगी।
 ये सभी एल्बम दशहरा पूजा के बाद  यूट्यूब पर  उपलब्ध हो जायेगी।

कई हिट एल्बम व फिल्मों का सफल निर्देशन करने वाले युवा डायरेक्टर आयुष साहनी इस एलबम के डायरेक्टर कोरियोग्राफर व कैमरामैन  का काम बखूबी निभा रहें है।कलाकारों में पूनम पांडेय, कुमारी कृष्णा  ,जीत कूमार,अरविंद यादव,गुड्डू बाबा,मेकपमैन कूंदन शाह  आदि है।



रिपोर्ट-पीयूष श्रीवास्तव

No comments