Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

गड़वार ब्लाक में सम्पन्न आशा कार्यकर्ती के चुनाव में अध्यक्ष पूनम गुप्ता एवं मन्त्री रीता सिंह निर्वाचित

 



रतसर (बलिया) आशा कर्मचारी यूनियन बलिया के ब्लाक स्तरीय इकाई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतसर का द्विवार्षिक सम्मेलन/चुनाव जिला संयोजक शशि सिंह के नेतृत्व में सीएचसी के मिटिंग हाल में सम्पन्न हुआ। कोविड - 19 को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के अनुरूप यूनियन के सदस्यों की उपस्थिति में चुनाव सम्पन्न कराया गया। सम्मेलन में आशाओं ने स्थानीय एवं राज्य स्तरीय समस्याओं पर चर्चा किया और संगठित होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। सभा को संबोधित करते हुए शशि सिंह ने कहा कि संगठित होकर संघर्ष करे यूनियन के माध्यम से सभी समस्याओं का समाधान सम्भव है। उन्होनें बताया कि आशा कर्मचारी यूनियन सीटू से रजिस्टर्ड यूनियन है और स्थानीय स्तर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़ा हुआ है। सम्मेलन / चुनाव में सर्व सम्मति से ब्लाक इकाई गड़वार की अध्यक्ष श्रीमती पूनम गुप्ता, उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय, मन्त्री रीता सिंह, कोषाध्यक्ष मंशा मिश्रा एवं संयुक्त मन्त्री ममता सिंह को चयनित किया गया। अन्य कार्यकारिणी सदस्यों में श्रीमती ललिता मौर्या, पुष्पा दूबे, चिन्ता वर्मा, उषा सिंह, शाहमुनी, शिवकुमारी, माया उपाध्याय, सरिता देवी, उर्मिला प्रजापति को चुना गया। आशा कर्मचारी यूनियन आजमगढ मण्डल संरक्षक एवं जिला संरक्षक सुशील कुमार त्रिपाठी एवं सीएचसी प्रभारी डा० रकीफ अख्तर की देखरेख में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सम्मेलन में सीटू के जिला संयोजक अजित सिंह के साथ अन्य यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शशि सिंह एवं संचालन ममता सिंह ने किया।



रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments