Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया में डीएम ने चलाई चाक, कुम्हारों को माना गुरु

 


-मिट्टी के बर्तनों और दिये के निर्माण के लिए किया प्रेरित

बलिया। मिट्टी के बर्तनों के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही ने बुधवार को अनोखी पहल की। उन्होंने विकास खंड दुबहड़ के हरिपुर गांव का न सिर्फ दौरा किया बल्कि कुम्हारों की चाक चलाते हुए मिट्टी के बर्तन भी बनाये। लगे हाथ डीएम ने इलाकाई कुम्हारों सरकार मदद दिलाने की भी बात कहीं। डीएम ने कुम्हारों को इस कला का गुरु मानते हुए कुम्हार राम प्रवेश, राजू, शिव सहाय, कमलेश, संजय सहित दर्जनों कुम्हारों को सम्मानित किया। इस दौरान उनकी पत्नी पूनम शाही व बच्चों समेत परिवार के कई सदस्यों की मौजूदगी रहीं। करीब तीन घंटे तक गांव में प्रवास के दौरान डीएम ने ग्रामीणों को दीपावाली में देशी सामानों का प्रयोग करने की नसीहत देते हुए मिट्टी के दीपक को जलाने केलिए प्रेरित किया।

इस दौरान करीब तीन घंटे तक डीएम ने ग्रामीणों एवं कुम्हारों के साथ समय व्यतीत किया। कहा कि इस दीवाली में देशी सामानों का उपयोग करें। देशी मिट्टी के दीपक को जलाए। कहा कि मिट्टी के दीपक जलाने से वातावरण भी शुद्ध होता है कहा कि कुम्हारों ने मुझे व परिवार के सदस्यों को मिट्टी बंनाने की कला को सिखाया। इस दौरान डीएम ने  कुम्हारों को इस कला क्षेत्र के गुरु भी कह डाला और कुम्हार राम प्रवेश, राजू, शिव सहाय, कमलेश, संजय सहित दर्जनों कुम्हारों को सम्मानित कर उत्साह वर्धन भी किया। इसके बाद डीएम ने  देशी गाय पालन के लिए लोगो को जागरूक किया।  डीएम ने कहा कि हरिपुर के कुम्हारों के बनाये गए मिट्टी के बर्तन को मुख्यालय पर दीपावली पर्व पर एक उचित स्थान दिया जाएगा। इसके साथ ही बीए की छात्रा कुमारी नेहा पुत्री सुरेश प्रजापति ने डीएम से मिली। कहा कि युवती के पढ़ाई की समस्या में कोई बाधा नही आएगी। उसके लिए पुस्तक की व्यवस्था की जाएगी। कहा कियहां पर लोग मिट्टी से बने बर्तनों को काफी पसंद कर रहे है। कहा कि मिट्टी के बर्तन के उपयोग से  जहां एक तरफ ये हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होगा वहीं प्लस्टिक से बने सामान का उपयोग कम होने से प्रदूषण भी कम होगा। साथ ही मिट्टी से बने बर्तनों के उपयोग से इस उद्योग का विकास भी होगा। इस दौरान गांव के पशुपालक सत्यनारायण यादव की देशी गाय को देखा और कहा कि देशी गाय का पालन करने के लिए कहा। इस मौके पर पूर्व प्रधान अखिलेश सिंह व ग्राम प्रधान शिव कुमार गुप्ता ने डीएम को मिट्टी से बनी मछली भेंट किया। इस मौके पर संजय सिंह, विजय यादव, राधेश्याम, जय प्रकाश आदि रहे।



रिपोर्ट- धीरज  सिंह

No comments