Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

केन्द्रीय मंत्री व लोक जन शक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान को दी गई श्रद्धांजलि


मनियर, बलिया । केन्द्रीय मंत्री व लोक जन शक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के निधन पर शुक्रवार की देर रात अपने समाज के लोगों ने नगर पंचायत मनियर के वार्ड नं 1 के सभासद गायत्री देवी के दरवाजे पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वार्ड सभासद ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख नमन किया गया। 

वक्ताओं ने कहा कि उनकी कमी अब हमारे समाज में खलती रहेगी। मै उस घर में दिपक जलाने चला हूं, जहां सदियों से अंधेरा है। उनकी कहीं हुई बात को चरितार्थ किया। गरीबों की अधिकारों की रक्षा की लड़ाई के लिए हमेशा संघर्ष करते रहते थे। इस मौके पर रवीन्द्र हठी, अभय नारायण पासवान, प्रमोद पासवान, पिन्टू पासवान, धर्मेन्द्र पासवान, प्रशान्त पासवान, भोला पासवान, विनय, रामप्रवेश पासवान, प्रमोद, शिवजी, संतोष आदि रहे। संचालन लल्लन पासवान ने किया।

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने भी उनके निधन पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक मृदुल व संघर्षशील नेताओं की कड़ी थे।



रिपोर्ट : राममिलन तिवारी

No comments