Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कांग्रेस की बैठक में संगठन की मजबूती और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को गंभीरता से लड़ने पर विचार विमर्श

 



मनियर,  बलिया ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार की देर शाम नगर पंचायत मनियर के परशुराम स्थान के पीछे सामुदायिक स्थल पर नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं की बैठक सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन कमलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

इस दौरान वार्ड स्तर पर संगठन की मजबूती और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को गंभीरता से लड़ने पर विचार विमर्श किया गया।

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री प्रभारी पुर्वाचंल जोन विश्व विजय सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रींढ़ होते है। उनकी मान सम्मान पर ठेस कभी नही आने दिया जाएगा। उनकी लड़ाई के लिए हमारी पार्टी किसी भी हद की लड़ाई लड़ने को तैयार है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष  सचिदानन्द तिवारी ने कहा कि काग्रेस के नितियों को कार्यकर्ताओं के बीच रखा। कहा कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में जाकर कांग्रेस के नितियों के जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। जिससे कांग्रेस को और मजबूती मिले। इस मौके पर सचिव व जिला प्रभारी इमरान खान, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, कंचन सिंह, उमाशंकर पाठक, बृजेश सिंह गाट, हरिवेन्द्र सिंह, राजनारायण उपाध्याय, पवन चौबे, मिन्टू पाण्डेय, ऊषा सिंह, नसीम अहमद, शैलेन्द्र सिंह, कमलेश उपाध्याय आदि रहे। संचालन मदन यादव ने किया।


रिपोर्ट : राममिलन तिवारी



No comments