Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

श्रद्धा और भक्ति के बीच मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व, देर रात तक गूंजते रहे भजन

 

रेवती (बलिया)। नगर क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर दिनभर पूजा-अर्चना के साथ देर रात तक भजन-कीर्तन



और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन-पूजन किए।

स्थानीय थाना परिसर में भी जन्माष्टमी के अवसर पर भजन-कीर्तन सहित विभिन्न आध्यात्मिक आयोजन किए गए। कार्यक्रम के चलते देर रात तक क्षेत्रवासियों के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने का क्रम बना रहा। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह सहित समस्त कांस्टेबल श्रद्धालुओं के आदर-सम्मानपूर्वक स्वागत में जुटे रहे।

वहीं, मातेश्वरी जन कल्याण समिति के तत्वावधान में नगर के विभिन्न स्थानों पर जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से आयोजित किया गया। मां काली स्थान, बड़ी बाजार पोखरा, मठिया, भगवती स्थान, मां दुर्गा स्थान, गुदरी बाजार, बड़ी बाजार, दक्षिण टोला, बस स्टैंड, मौनी बाबा हनुमान मंदिर और महादेव स्थान सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

जन्माष्टमी को लेकर नगर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।


रिपोर्ट : पुनीत केशरी

No comments