Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

घर के बरामदे में खड़ी बाइक चोरी, जांच में जुटी पुलिस

 



रेवती (बलिया)। थाना क्षेत्र के छपरासारिव ग्रामसभा के पांडेय के टोला गांव में घर के बरामदे में खड़ी बाइक चोरी हो गई। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गांव निवासी राहुल यादव ने तहरीर में बताया कि वह रोजाना अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक घर के बरामदे में खड़ी करते थे। गुरुवार की रात अज्ञात चोर बरामदे में घुसकर बाइक का लॉक तोड़ ले गए। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे उठने पर बरामदे से बाइक गायब मिली।

पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर चोरों और चोरी गई बाइक की तलाश में जुटी है।

रिपोर्ट : पुनीत केशरी

No comments