Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सामाजिक समरसता की मिसाल थे भृगुनाथ प्रसाद

 




मनियर (बलिया)। जिला संघ चालक स्व. भृगुनाथ प्रसाद स्वर्णकार की प्रथम पुण्यतिथि पर बुधवार को आर्य समाज मंदिर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इससे पूर्व आर्य समाज की पद्धति के अनुसार विधि-विधान से पूजन और शांति यज्ञ हुआ। यज्ञ में उनके पुत्र शांति भूषण स्वर्णकार ने आहुति दी।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व. भृगुनाथ प्रसाद स्वर्णकार के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वह सामाजिक समरसता की मिसाल थे। उन्होंने समाज के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए। उनके कार्यों की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनके आदर्शों और किए गए कार्यों का अनुसरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस मौके पर सुमन उपाध्याय, प्रदीप उर्फ लट्टू बाबा, युवा नेता गोपाल सिंह, रविंद्र सिंह, छात्र नेता प्रिंस सिंह, सभासद रवि वर्मा, नगर संचालक देवेंद्र वर्मा, कंचन सिंह, विनय सिंह, सभासद बृजेश वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, विजय वीर गुप्ता, उपेंद्र पटेल, विजय यादव और पूर्व मंडल अध्यक्ष शितांशु गुप्ता मौजूद रहे।


रिपोर्ट मनु तिवारी 

No comments