Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भाजपा के गड़वार मंडल के कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

 


गड़वार(बलिया)। कस्बा के बहलोलपुर मौजा स्थित डॉ०आई. डी वर्मा पब्लिक स्कूल में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय विभाग द्वारा आयोजित गड़वार मण्डल के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को दोपहर में हुआ।इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ०हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। अध्यक्षता भाजपा के  गड़वार मण्डल अध्यक्ष डॉ.मदन राजभर ने किया।


भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री नंदलाल सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को व्यक्तित्व विकास, आत्मनिर्भर भारत,सामाजिक विकास,वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में पार्टी की उपयोगता,पार्टी इतिहास आदि विभिन्न बिंदुओं की जानकारी देते हुए प्रशिक्षित किए।इस मौके जिला पंचायत सदस्य विजय प्रकाश वर्मा,पिंटू पाठक,उमेश सिंह, राधेश्याम वर्मा,शैलेन्द्र नाथ तिवारी,राजेश सिंह उर्फ मंटू,रामप्रवेश राजभर,अजय सिंह,धनशेर वर्मा,अजय गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-पीयूष श्रीवास्तव

No comments