Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भाजपा का दो दिवसीय मनियर मंडल का प्रशिक्षण शिविर का समापन

 


मनियर, बलिया । मनियर इंटर कॉलेज के सभागार में भाजपा का दो दिवसीय मनियर मंडल का प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम चला।प्रशिक्षण का उद्घाटन भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया एवं समापन माधव प्रसाद गुप्ता ने किया।दो दिनों में कुल 10 सत्र चले। पहले सत्र में "पिछले 6 सालों में हुए अंत्योदयी प्रयत्न" पर केतकी सिंह, द्वितीय सत्र "हमारा विचार परिवार को" पर उपेंद्र पांडेय, तीसरा सत्र "प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियां" पर जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, चौथे सत्र "व्यक्तित्व विकास" पर पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद शंकर दूबे, पांचवा सत्र" भाजपा इतिहास और विकास" पर महामंत्री प्रदीप सिंह, दूसरे दिन छठवां सत्र" 2014 के बाद भारत की राजनीति में आया बदलाव व हमारा दायित्व" को पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, सातवें सत्र में "आज की भारत की वैचारिक मुख्यधारा, हमारी विचारधारा" पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रेवती कौशल सिंह, आठवें सत्र में "सोशल मीडिया का उपयोग" पर सुनीता श्रीवास्तव, नवें सत्र" हमारी कार्य पद्धति व संगठन संरचना में हमारी भूमिका" पर अरुण सिंह बंटू, अंतिम सत्र भारत की सुरक्षा सामर्थ्य के साथ, आत्मनिर्भर भारत  विषय पर माधव प्रसाद गुप्ता ने विचार रखा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, योगेंद्र सिंह, राजेश सिंह, गोपाल जी, लव कुमार सिंह, राकेश पाठक, विजय बहादुर पाठक, श्री निवास मिश्रा  कन्हैया सिंह, रूपेश सिंह, रविंद्र सिंह, अशोक राजभर, सुभाष चंद शर्मा, संतराज चौरसिया, वशिष्ठ राजभर, सत्येंद्र पाठक, कंचन आनंद चौरसिया, सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी गण मौजूद रहे।



रिपोर्ट : राममिलन तिवारी

No comments