Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कमरों का ताला तोड़ चोरों ने नगदी समेत लाखो का आभूषण उड़ाया



बेल्थरारोड, बलिया।भीमपुरा बाजार के समीप स्थित घर के पांच कमरों का शुक्रवार की रात ताला तोड़ कर चोरों ने नगदी समेत लाखों रुपए का गहना चुरा लिया। मकान में रहने वाले किराएदारों को शनिवार की सुबह जब चोरी की घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए और वे मौके पर पहुंच कर चोरी की सूचना पुलिस को दिया।

          भीमपुरा थाना क्षेत्र के जजौली निवासी सूर्यबली राम का भीमपुरा बाजार के समीप एक मकान है। मकान को उन्होंने ने किराया पर दे रखा है। छठ पूजा में मकान में रहने वाले सभी किराएदार अपने घर गए थे। रात को किसी समय चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर चले गए। उसके बाद आराम से एक-एक कमरे का ताला तोड़ कर खंगाल लिया।श्रीकांत गुप्ता निवासी सेमराजपुर थाना हलधरपुर मऊ उक्त मकान में रहकर जीविकोपार्जन करते हैं। चोरों ने उनके तीन कमरों का ताला तोड़कर बक्से में रखा सत्तर हजार रूपए नगदी,सोने का झुमका, सिकुड़ी , दो मंगल सूत्र , पैजनिया व मांगटीका चुरा लिया। इसके अलावे राजाराम प्रजापति निवासी खलील थाना फेफना के कमरे का ताला तोड़ कर एलसीडी, बैग में रखा सोने का आयरन, नथिया व पांच हजार रुपया नगदी निकाल लिया।इसके अलावे टेंट कारोबारी किराएदार के कमरे का ताला भी तोड़कर कमरे को खंगाला। मकान के रसोई घर की स्थिति देखने से ऐसा लगता है कि  चोरों शराब भी पिया है।जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोर आराम से निडर होकर चोरी की घटना को अंजाम दिए है। किराएदारों को घटना की जानकारी सुबह हुई तो वे भागकर मकान पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। भीमपुरा बाजार के पुलिस पिकेट से महज कुछ दुरी पर हुई इतनी बड़ी चोरी की घटना से जहां पुलिस की कार्य शैली पर सवाल खड़ा हो गया है, वहीं कारोबारियों एवं आम लोगो में दहशत व्याप्त है। स्थानीय लोगो ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

                              

संतोष द्विवेदी

No comments