Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जांच करते-करते दिल दे बैठा दारोगा, महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में लोगों ने पकड़ा

 



पटना। बिहार के कटिहार जिले में फिर एक वर्दी वाले ने खाकी को शर्मसार कर दिया हैं। बरारी थाना में तैनात एएसआई बालेश्वर प्रसाद को लोगों ने बीती रात आपत्तिजनक हालत में एक महिला के घर में उसके साथ पकड़ लिया। बरारी थाना क्षेत्र की घटना में बताया जा रहा है कि महिला के पति दिव्यांग है और कई दिनों से ग्रामीणों को इस बात की चर्चा थी की कुछ गड़बड़ है।

बीती रात उस दिव्यांग व्यक्ति के परिजनों ने रंगे हाथ एसआई बालेश्वर को उस महिला के घर में ही आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। आरक्षी अधीक्षक को घटना की सूचना दिए जाने के बाद बरारी थाना पुलिस पहुंचकर आरोपी दरोगा को पकड़ लिया है आगे करवाई की जा रही है।

उधर इस घटना को लेकर लोगों की पुलिस पर भारी नाराजगी है। 4 साल पहले बरारी थाना में एक केस दर्ज हुआ था, जिसकी जांच के लिए बालेश्वर सिंह उस महिला के घर गए थे। उसी समय से दरोगा और महिला की दोस्ती प्रगाढ़ होती चली गई। बबलू सिंह विकलांग है, जिसका फायदा बालेश्वर सिंह उठा रहा था। बीती रात जब बहन ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो वह लोगों को बुला लाई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला का पति दिव्यांग है। उसके घर से निकलने के बाद एएसआई बालेश्वर प्रसाद अक्सर घर आता था। बालेश्वर प्रसाद की तैनाती बरारी थाने में है। बरारी थाना के एएसआई बालेश्वर सिंह को निलंबित कर दिया गया है।


डेस्क

No comments