Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

गोवंशिय आश्रय स्थल में लगा गंदगी का अंबार


बेल्थरारोड, बलिया। नगरा ब्लॉक क्षेत्र के रघुनाथपुर स्थित गोवंशिय आश्रय स्थल कब्रगाह में तब्दील हो चुका है। इसकी देखभाल राम भरोसे है। रख रखाव हेतु लाखो खर्च के बाद परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

    रघुनाथपुर स्थित गोवंशिय आश्रय स्थल के निर्माण के वक़्त लगभग डेढ़ सौ बछड़े थे, आज मात्र उन्नीस बछड़े बचे है। जिनमें दो गिरे पड़े है। ये कब दम तोड़ देंगे, कहा नहीं जा सकता है। रवि की कटाई के बाद बछड़ों के लिए खुले में इकट्ठा किया गया चारा भी सड चुका है, वह खाने योग्य नहीं है। अलग से तीन या चार मन भूसा करकट में रखा दिखाई दिया। शासन के निर्देश के बाद भी गोबर खाद के बदले पुआल की व्यवस्था परिसर में नहीं दिखी। परिसर में चारो तरफ गोबर भरा पड़ा है जो परिसर की गन्दगी सफाई की पोल खोल रही है। गोपाष्टमी के दिन गो शालाओं एवं आश्रय स्थलों में गायो एवं गोवंश के विधि विधान के साथ पूजन आदि के प्रदेश सरकार के निर्देश के बावजूद सम्बन्धित विभाग के अधिकारी केवल खानापूर्ति करने केंद्र पर गए थे। बछड़ों के चिकित्सकीय व्यवस्था के प्रति पशुपालन विभाग कभी भी गम्भीर नहीं रहा। केंद्र में दो बछड़े मरणासन्न की स्थिति में तड़प रहे थे।

                                    

रिपोर्ट संतोष द्विवेदी

No comments