Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान



बलिया:-राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत जिला प्रशासन व स्वच्छता मिशन एवं नमामि गंगे के निर्देश पर नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों ने तीन दिवसीय गंगा उत्सव के पहले दिन शहर के विभिन्न चौराहों पर बृहद स्वच्छता अभियान चलाकर गंदगी के खिलाफ झाड़ू लगाया। 

इस दौरान जुलूस निकाल कर स्वयंसेवकों ने  लोगों को जागरूक किया।  

इस दौरान जिला युवा समन्वयक अतुल शर्मा ने कहा कि स्वच्छता निरंतरता का विषय है। स्वच्छता एक क्रिया है जिससे हमारा शरीर, दिमाग, कपड़े, घर, आसपास और कार्यक्षेत्र साफ और शुद्ध रहते है। हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिये साफ-सफाई बेहद जरुरी है। अपने आसपास के क्षेत्रों और पर्यावरण की सफाई सामाजिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के लिये बहुत जरुरी है। उन्होंने बताया कि  3 दिन तक चलने वाले गंगा उत्सव  में नेहरू युवा केंद्र के विभिन्न गांव के युवा मंडल के सदस्य  पूरे जिले में स्वच्छता  का कार्यक्रम चलाएंगे। नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी शलभ उपाध्याय ने कहा कि स्वच्छता मानव समुदाय का एक आवश्यक गुण है। यह विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव के सरलतम उपायों में से एक है। यह सुखी जीवन की आधारशिला है। साफ-सुथरा रहना मनुष्य का प्राकृतिक गुण है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार नवीन सिंह, अभिषेक राय, राहुल राम नंदिनी सिंह सिमरन सिंह शालू सिंह अमित गौतम उदयभान सुनील प्रजापति एजाज जहीर उद्दीन अंसारी सुधन चौहान सोनम सिंह रजनीश पांडे गुलशन पांडे ज्योति तिवारी सत्यम चौबे राजू यादव गुप्तेश्वर प्रसाद सोनू यादव छोटू यादव नवीन सिंह धनंजय यादव  सुनीता पाल  सत्येंद्र प्रसाद  मुनेंद्र  राजू गुप्ता आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


रिपोर्ट:-धीरज सिंह

No comments