Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सीडीओ ने नव निर्मित कंपोजिट विद्यालय का किया लोकार्पण



बलिया: विकास खण्ड दुबहड़ अंतर्गत सरयां गांव में शुक्रवार को नव निर्मित कंपोजिट विद्यालय का लोकार्पण बतौर मुख्य अतिथि सीडीओ विपिन जैन ने किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरयां विद्यालय पहला विद्यालय है, जो इस बार के अभियान के तहत ग्राम प्रधान एवं शिक्षकों की मेहनत से बेहतर बना है। विद्यालय में जो कार्य हुआ है वह आसपास के विद्यालयों के लिए प्रेरित करने का काम करेगा। उन्होंने इस विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की बात कही।

इस दौरान सीडीओ ने विद्यालय में बने प्रत्येक कमरों को देखा और पंचायत भवन परिसर में  पौधरोपण किया। इसके पूर्व ग्राम प्रधान एवं दुबहड़ ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने सीडीओ सहित बेसिक शिक्षा अधिकारी व अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रेम प्रकाश सिंह पिंटू, अक्षयवर पांडेय, द्वारिका बिंद, संजीव पांडेय, चंद्रेश्वर पांडेय, सुधाकर पांडेय, राजेश पाण्डेय, विनोद पांडेय, बीडीसी सुरेन्द्र, स्वामीनाथ साहनी आदि थे। संचालन विद्यासागर गुप्ता अध्यापक ने किया।


रिपोर्ट धीरज सिंह

No comments