Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर केक काटकर मनाया गया वर्षगांठ


सिकंदरपुर, बलिया। आदर्श नगर पंचायत के तीन वर्ष पूर्ण होने पर नगर चेयरमैन डॉ रविंदर वर्मा ने सभी कर्मचारियों व सभासदों के साथ केक काटकर आदर्श नगर पंचायत का तीसरा वर्षगांठ सादगी व सौम्यता के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने मौजूद सभासद सहित अन्य कर्मियों को मिठाई खिलाकर तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए बीतें तीन साल के अंदर आदर्श नगर पंचायत में किए गए विकास कार्यों व उपलब्धियों को गिनाया। आदर्श नगर पंचायत के चेयरमैन ने दावा करते हुए कहा कि बीतें तीन सालों के अंदर जितना विकास कार्य नगर पंचायत के लिए किया गया है। उतना विकास कार्य इससे पहले कभी भी नहीं किया गया था। इस दौरान उन्होंने विश्वास दिलाया कि आगे भी विकास का पहिया रुकेगा नहीं बल्कि विकास का पहिया समूचे नगर पंचायत मे और तेजी के साथ दौड़ेगा। इस दौरान नगर चेयरमैन डॉ रविन्द्र वर्मा को मौजूद सभासदों सहित अन्य लोगों ने भी माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्य रूप से नारायण पाण्डेय, अताउल्लाह, ददन पाण्डेय व विनोद समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।



सन्तोष शर्मा

No comments