Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सभी माध्यमिक विद्यालय शीघ्र जमा करें अंशदान: सीडीओ



बलिया: मुख्य विकास अधिकारी विपिन कुमार जैन ने जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों को निर्देशित किया है कि वित्तीय वर्ष 2012-13 से अब तक का अंशदान रेड क्रॉस सोसाइटी के यूनियन बैंक के खाता संख्या 25000201000000 में जमा करना सुनिश्चित करें। 

उन्होंने बताया कि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी एक संस्था है जिसकी शाखाएं पूरे भारत में हैं। राष्ट्रीय स्तर पर इसके अध्यक्ष राष्ट्रपति, राज्य स्तर पर राज्यपाल और जिला स्तर पर जिलाधिकारी होते हैं। इस सोसाइटी के पहला उद्देश्य आपदा व आपात स्थिति में राहत कार्य, स्वास्थ्य व रक्तदान सेवाएं, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण व अन्य सेवाएं दी जाती है और सरकार की सहायक के रूप में काम करती हैं। यह संस्था कोरोना व बाढ़ में भी लगातार काम कर रही है। यह भी बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के छात्र से एक रुपये प्रति छात्र शुल्क लिया जाता है और इस रेड क्रॉस शुल्क का 50 फ़ीसदी अंशदान इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा बलिया में नियमित रूप से जमा किया जाता है। लेकिन, विगत कई वर्षों से यह जमा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सभी माध्यमिक विद्यालयों को यह धनराशि शीघ्र जमा करने के निर्देश दिए हैं।



रिपोर्ट धीरज सिंह

No comments