Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अचानक शादी टूटी तो दुल्हन की बहन को भगा ले गया दूल्हा

 





भोपाल। मध्य प्रदेश के मुरैना में एक दूल्हा दुल्हन की बहन को भगा ले गया। दूल्हे ने यह कदम एनवक्त पर शादी टूटने की वजह से उठाया। पुलिस ने किडनैप की गई दुल्हन की बहन को तो ढूंढ लिया है मगर अभी दूल्हा लापता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुरैना जिले के गांव पद्दापुरा में एक दलित परिवार की नाबालिग लड़की शादी की जा रही थी। पुलिस और महिला बाल विकास अधिकारियों को बाल विवाह की सूचना मिली तो टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बाल विवाह रुकवा दिया। हालांकि टीम जब मौके पर पहुंची तब दूल्हा दुल्हन की मांग में सिंदूर भर चुका है। यानी शादी हो चुकी थी।

ऐसे में टीन दूल्हा दुल्हन समेत उनके परिजनों को पुलिस थाना लेकर आई। पुलिस ने बाल विवाह कानून का हवाला देकर इस विवाह को अमान्य कर दिया। पुलिस की समझाइश के दौरान मौका पाकर दूल्हा मौका पाकर थाने से बाहर निकला और दुल्हन की बहन को भगाकर ले गया। इस पर पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की। लड़की को ढूंढ़ लिया गया जबकि दूल्हा अभी भी फरार चल रहा है। वहीं, पुलिस ने यह रिश्ता करवाने वाली दूल्हे की मौसी को गिरफ्तार किया है।

डेस्क

No comments