Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने डा. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के पुण्यतिथि समरसता दिवस के रूप में मनाया


सिकन्दरपुर, बलिया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने डा. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के पुण्यतिथि एकासर में समरसता दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उन्हें नमन किया गया। तत्पश्चात वक्ताओं ने उनके जीवन वृतांत पर चर्चा कर उन्हें एक महान समाज सुधारक बताया। इस दौरान मास्क वितारण तथा सफाई अभियान भी किया। जिसमें सिकंदरपुर के  एवीबीपी नगर उपाध्यक्ष डॉ पंकज मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहेब के जीवन  से हर युवा को प्रेंरण लेना चाहिए। उनका जीवन कष्टमय होने के बौजूद भी उन्होंने हिमालय की तरह अपना उचा कद बनाया और पूरे समाज को एक मूल मंत्र दिया शिक्षित बनो आगे बढ़ो। क्योंकि सिक्षा ही एक ऐसा हथियार है जिसे हम समाज को और अपने आप को समरसता के बंधन में बांध सकते है। वहीं एबीवीपी के कार्यकर्ताओं नें मास्क का वितरण कर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिषेक राय, मनीष कौंजिया, सोनू मिश्रा, संतोष चौरसिया आदि मौजूद रहे। संचालक आलोक कुमार ने किया।



मनियर, बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  गोरक्ष प्रांत की इकाई मनियर जनपद बलिया द्वारा मनियर थाना क्षेत्र के भागीपुर, उत्तर टोला में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परि निर्वाण दिवस के अवसर पर उनकी मूर्ति के पास साफ सफाई किया गया  एवं बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ साथ मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम  भी हुआ। इस अवसर पर  एबीवीपी गोरक्ष प्रांत इकाई मनियर के नगर अध्यक्ष कंचन आनंद ,नगर मंत्री शुभम प्रताप सिंह ,सह मंत्री धीरज पांडेय, एस एफ एस प्रमुख अभय नारायण सिंह उर्फ भवानी सिंह ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डाला। कहा कि देश को आजाद कराने में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वह संविधान  मसौदा समिति के अध्यक्ष थे ।आज पूरा देश बाबा साहब के आदर्शों  के बदौलत एकजुट है ‌ एवं उनके द्वारा बनाए गए संविधान का निष्ठा के साथ आदर करते हैं। भारत  बाबा साहब के योगदान को भूल नहीं सकता। स्थानीय लोगों ने भी एबीवीपी के पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए साफ सफाई में योगदान दिया जिसमें प्रमुख रुप से राजकुमार राम ,रामाश्रय राम ,करण कुमार गौतम, विवेक कुमार ,रणजीत कुमार, हृदयानंद राम, सहित इत्यादि लोग मौजूद थे।



रिपोर्ट : संतोष शर्मा, राममिलन तिवारी


No comments