Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

महंगे सिलिंडर ने लगाई रसोई में आग, एक पखवारे में लगाया शतक


रतसर (बलिया) रसोई गैस सिलिंडर पर पिछले एक पखवारे में 100 रुपए बढ गए है।अचानक दाम बढने से आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ी है। वहीं महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है। सिलिंडर की पुरानी कीमत लेकर गोदाम पहुंचने वाले ग्राहक नए दाम सुनकर परेशान हो गए है। गुरुवार को जिनके पास पैसे नही थे वे विना सिलिंडर लिए ही लौट गए। बताते चलेकि दो दिसम्बर को सिलिंडर पर 50 रुपए बढ़े थे। अब फिर मंगलवार को 50 रुपए बढ़े दाम सुनकर महिलाएं अचंभित है। इधर कुछ महीनों से गैस सिलिंडर के दाम में दो-चार रुपए की वृद्धि हो रही थी। लेकिन एक पखवारे के अन्दर अचानक 100 रुपए की बढ़ी राशि से लोगों को अखरने लगे है।


गृहणी अनिता पाण्डेय ने बताया कि अभी तक सब्जी के दाम आसमान छू रहे थे अब 15 दिन में रसोई गैस पर 100 रुपए बढ गए है। बढ़ती महंगाई आम आदमी की कमर तोड़ दी है।


गृहणी पुष्पा देवी ने बताया कि जनता पहले से ही आलू, प्याज एवं हरी सब्जियों के दाम से परेशान थी और अब सिलिंडर के बढ़ते रेट से किचन का बजट बिगड़ गया है।



गुड्डी शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा गैस सिलिंडर का रेट तो बढ़ा दिए जाते है पर सब्सिडी नही दी जाती है। इससे मध्यम वर्ग की रसोई मंहगी हो गई है।



गृहणी रिचा ने बताया कि एक दिसम्बर को गैस सिलिंडर का रेट 612 रुपए था। मंगलवार को 712 रुपए हो गया।15 दिन में दो बार 100 रुपए बढ गए। जिससे घर का बजट विगड़ गया।




रिपोर्ट : धनेश पांडेय


No comments