Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

व्यापारी वर्ग देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है: अरविन्द गांधी


रतसर (बलिया) अखिल भारतीय व्यापार मण्डल रतसर इकाई की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रूबी मैरेज हाल में शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द गांधी ने पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।  शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष रामबाबू यादव, महामंत्री मुन्ना प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष पिन्टू बर्नवाल  , सूचना मंत्रीओमप्रकाश गुप्ता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में हामिद रजा को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अरविन्द गांधी ने कहा कि व्यापारी समाज केवल जातियों का समूह नही है। सभी जातियों का एक समूह है। व्यापारी वर्ग जहां देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है वहीं संकट काल में मदद के लिए सदैव तैयार रहता है। सरकार को भी व्यापारी हितों की रक्षा के लिए आयोग का गठन करना चाहिए। विशिष्ठ अतिथि के रूप में एडवोकेट देवानन्द सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजीत गुप्ता व संचालन आनंद प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रयाग चौहान विनोद जी, बैजनाथ सोनी, विनय गुप्ता, इजहारूल हक, उमेश वर्नवाल मौजूद रहे।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments