Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को छत से नीचे फेंका, हालत गंभीर

 




लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रामपुर के कोतवाली सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 09 दिसम्बर को तीन मनचले युवकों ने छेड़छाड़ के बाद एक किशोरी को छत से नीचे फेंक दिया। किशोरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि किशोरी के हाथ और पैर की हड्डियां टूट गई हैं। पीड़िता की मां की तहरीर पर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने एक तहरीर दी है कि कल उसकी बेटी को कॉलोनी के पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने छेड़छाड़ की थी। पीड़िता का आरोप है कि आज उसकी लड़की जब छत पर कपड़ा सुखाने गई थी उस समय लड़के ने उसको छत से नीचे धक्का दे दिया। बच्ची का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभियोग दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

डेस्क

No comments