Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट को गोली मार कर, दिया लूट को अंजाम




पटना:  गया जिले के शहर के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के नादरगंज मोहल्ले में दिनदहाड़े एक बाइक पर सवार 2 अपराधियों ने बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट को गोली मारकर घायल कर दिया। साथ ही उसके पास रहे लगभग एक लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।



जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन्स थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल पवन सिंह नवादा जिले के हिसुआ का रहने वाला बताया जाता है। जो गया के मानपुर में रहकर बंधन बैंक में कलेक्शन का कार्यकर्ता था।


इस संबंध में सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि बाइक सवार 2 अपराधियों द्वारा कलेक्शन एजेंट को गोली मारकर घायल किया गया है। लूट की राशि का पुलिस आकलन कर रही है। घायल अवस्था में कलेक्शन एजेंट को इलाज के लिए शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भेजा गया है।





डेस्क


No comments