Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निकाला किसान जनजागरण यात्रा

 


गड़वार, बलिया : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न गांव में पैदल भ्रमण कर कृषि कानूनों का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री से कृषि कानूनों को वापस लिये जानें की मांग की।राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के  निर्देशन पर जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के आह्वान पर एवं उनके नेतृत्व में  कार्यकर्ताओं ने बलेजी चट्टी से लेकर कनैला,  बिसुकिया, एकवारी, बजहां,भीखमपुर, भीखमपुर, निबिया पोखरा आदि गावों तक पैदल किसान जन जागरण यात्रा निकाली। जिला अध्यक्ष ने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है। कृषि कानून किसानों को पूजी पतियों का बधुआ मजदूर बनाने की साजिश है। यह सरकार आम आदमी के लिए नहीं बल्कि पूंजीपतियों के हित साधने के लिए काम कर रही है। सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ और किसानों के समर्थन में सपा का संघर्ष जारी रहेगा। सपा नेता व सोहांव  ब्लॉक प्रमुख बंशीधर यादव ने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता किसी से डरने वाले नहीं हैं किसानों के खिलाफ लाए गए कृषि नीतियां किसी भी सूरत में लाभप्रद नहीं है। सरकार इसे तत्काल वापस लें अन्यथा सपा कार्यकर्ता सरकार को चलने नहीं देंगे। इस मौके पर राजन कन्नौजिया,कुबेर तिवारी,ओम प्रकाश यादव, दिनेश यादव  डा.संतोष कुमार,रामभरोसे यादव, रविंदर यादव , सुरेश यादव, रामभरोसे यादव जयपाल यादव, विजय यादव ,रामदेव यादव, सुदर्शन यादव ,बीरलाल यादव ,धर्मेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।


रिपोर्ट-पीयूष श्रीवास्तव

No comments