Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नई नवेली दुल्हन की आंखों में दूल्हे की माशूका ने डाला फेविक्विक

 





पटना। बिहार के नालंदा जिले के भागनबिगहा थाना क्षेत्र के मोरा तालाब गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेमी के शादी से नाराज प्रेमिका ने नई नवेली दुल्हन के साथ हैवानियत की। प्रेमिका ने न सिर्फ दुल्हन के बाल काट बल्कि उसकी आंखों में फेविक्विक भी डाल दिया। इस दौरान जब दुल्हन ने शोर मचाया तो घर के लोग आए और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

घायल दुल्हन का इलाज अस्पताल में चल रहा है। डीएसपी संजय कुमार ने परिजनों से पूछताछ की। एहतियात बरतने के लिए पुलिस अभी भी गांव में मौजूद है। परिजनों ने बताया कि गोपाल राम की शादी बीते एक दिसंबर को शेखपुरा जिले में हुई। शादी के बाद जब प्रेमी नई नवेली दुल्हन के साथ घर पहुंचा तो इस बात की जानकारी प्रेमिका को मिल गई। प्रेमी की शादी से नाराज लड़की आक्रोशित हो गई और बदले की नीयत से प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी के बहन से लड़की की दोस्ती थी इसलिए किसी ने भी उसपर शक नहीं किया।

शादी से थके हारे परिजन जब सो गए तब देर रात प्रेमिका दुल्हन के कमरे में घुस गई और उसके बाल काट दिये। फिर दुल्हन के आंखों में फेविक्विक भी डाल दी। दुल्हन दर्द से कराहने लगी और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर परिजन आए और प्रेमिका की जमकर पिटाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की को हिरासत में ले लिया और दुल्हन को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। परिजनों ने बताया कि दुल्हन दूल्हे के साथ सोई थी। इसी दौरान किसी काम के लिए दूल्हा कमरे से बाहर निकला तो प्रेमिका घर में घुस गई। शोर सुनने पर जब सभी कमरे में गए तो बहू की हालत देखकर सभी सन्न रह गए।

No comments