Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बोलेरो के धक्के से खेजूरी थाने के दो पुलिसकर्मी घायल


बेल्थरारोड, बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के नगरा रसड़ा मार्ग पर बालिका विद्यालय के सामने रविवार को बाइक सवार पुलिस कर्मियों को पीछे से जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने धक्का मार दिया। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को पीएचसी पहुंचाई, जहां चिकित्सक ने गम्भीर स्थिति देख दोनों को सदर अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। उधर धक्का मारने के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया।

              नगरा थाना क्षेत्र के चन्द्रवार धाम में बड़े मेले का आयोजन किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से मेले में कई थाने की फोर्स की ड्यूटी लगी हुई है। खेजुरी थाने के एक उपनिरीक्षक 30 वर्षीय गणेश पांडेय व कांस्टेबल 35 वर्षीय प्रेमचन्द यादव बाइक से चन्द्रवार जा रहे थे।अभी दोनों नगरा रसड़ा मार्ग पर बालिका विद्यालय के सामने पहुंचे थे कि पीछे से जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे। सूचना पर पहुंची नगरा पुलिस दोनों पुलिसकर्मियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर धक्का मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

                    


संतोष द्विवेदी

No comments