Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पिता ने सुनीं बेटी के एक्सीडेंट की खबर तो छोड़ दी दुनिया

 


रसड़ा (बलिया ) : उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के  स्थानीय कस्बा में शनिवार को   सड़क हादसें में बोलेरो की चपेट में आने से साइकिल सवार बिटिया  घायल हो गई। पुत्री की हालत गंभीर होने की खबर से उसके पिता सदमे से उबर नहीं पाए और रविवार की सुबह वे दम तोड़ दिए। इस  हृदयविदारक घटना से इलाके के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।

 थाना क्षेत्र के लोकया गांव के मूल निवासी रामजी गुप्ता उम्र (53)वर्ष  पुत्र विश्वनाथ मधुबन नगर पंचायत के भैरोपुर मोड़ पर एक दशक से परिवार के साथ निवास करते आ रहे थे। रामजी गुप्ता की पुत्री कु. मुस्कान उम्र  (14) साइकिल से कस्बा स्थित गुप्ता गली के समीप लबे सड़क पर पहुंची तभी तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वाहन चालक ने घायल किशोरी को उपचार के लिए मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुत्री की हालत गंभीर होने की जानकारी से रविवार की सुबह सदमें से रामजी गुप्ता की मौत हो गई। आस-पास लोगों ने उन्हें उपचार के लिए पीएचसी मधुबन लाए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस तरह की घटना से इलाके के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। 






रिपोर्ट  पिन्टू सिंह

No comments