Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया से बरामद हुई बिहार की किशोरी, जबरन कराया जा रहा था देह का व्यापार

 



बलिया। बिहार की एक किशोरी से जबरन देह व्यापार कराने की आरोपी महिला गिरफ्तार करते हुए शहर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता किशोरी को राजेंद्र नगर मुहल्ले से बरामद किया है। बरामदगी की कार्रवाई न्यायपीठ बाल कल्याण समिति की पहल पर एसपी के निर्देश पर की गई। न्यायपीठ बाल कल्याण समिति को एक कॉलर ने सूचना दी कि बिहार राज्य की रहने वाली एक किशोरी से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है।

कॉलर की निशानदेही पर समिति के अध्यक्ष प्रशांत पांडेय व न्यायिक सदस्य राजू सिंह ने पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा से बुधवार को मुलाकात कर उन्हें जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया। जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, कोतवाल विपिन सिंह, महिला थानाध्यक्ष सरोज यादव, चौकी इंचार्ज बिचलाघाट रोशन राकेश सिंह के साथ समिति अध्यक्ष प्रशांत पांडेय व सदस्य राजू सिंह ने रेस्क्यू कर किशोरी को बरामद किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वहीं सरगना महिला को भी हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में उसका चालान किया गया। पुलिस ने बरामद किशोरी को बालिका गृह निधरिया भेज दिया। पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बताया कि कुछ और लोगों के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

रिपोर्ट धीरज सिंह

No comments