Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नही रहे ड्रम पर थाप देने वाले स्काउट मास्टर एवं राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद् श्रीकान्त पाण्डेय, क्षेत्र में शोक की लहर


रतसर (बलिया) शिक्षाविद् पूर्व प्रधानाध्यापक एवं राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित जनऊपुर निवासी 95 वर्षीय श्रीकान्त पाण्डेय का रविवार की सुबह निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को महाबीर घाट पर किया जाएगा। श्रीकान्त पाण्डेय जू०हा० स्‍कूल गड़वार में मण्डलाध्यापक के पद पर कई वर्षो तक तैनात रहे। उनकी ख्याति जनपद में स्काउट मास्टर के रूप में मिली थी। ड्रम की थाप पर उन्होने अपने समय में गड़वार मण्डल को कई पुरस्कार दिलाए थे। आज भी उनके पढाए शिष्य कई उच्च पदों पर विराजमान है। निधन की खबर सुनते ही जनऊबाबा साहित्यिक संस्था निर्झर, अध्यात्मिक संस्था अंकुर एवं ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के संयुक्त तत्वाधान में गांधी सभागार जनऊपुर के परिसर में शोक सभा का आयोजन कर उनकी आत्मा की शांति के लिए उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। शोकसभा में गोपालजी पाण्डेय, दयाशंकर गुप्त, राजेश कुमार मिश्र,अभिषेक पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, प्रेमनारायन पाण्डेय, कमलाकर दूबे, पियुष प्रताप सिंह मौजूद रहे।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments