Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पूर्व पेशकार का निधन, निर्झर संस्था ने दी श्रद्धांजली


रतसर (बलिया)विकास खण्ड गड़वार क्षेत्र के जनऊ पुर निवासी उप जिलाधिकारी के सेवानिवृत पेशकार सूर्यभान पाण्डेय (72) का लम्बी बीमारी के बाद बुद्धवार को निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जनऊ बाबा साहित्यिक संस्था निर्झर के सदस्यों ने गांधी चबूतरे पर बैठक कर शोक संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष धनेश पाण्डेय ने कहा कि श्री पाण्डेय ने अपने कार्यकाल में उत्तरदायित्वों को भली भांति एक जिम्मेदार पेश कार की तरह निभाया। शोक प्रकट करने वालों में प्रेमनारायन पाण्डेय, ह्वदयानन्द पाण्डेय, बब्बन पाण्डेय, पूर्व प्रधान राजेश पाण्डेय आदि लोग मौजुद रहे।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments