Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

किसान आंदोलन के समर्थन व सपा सुप्रीमो अखिलेख यादव को नजरबंद किए जाने से आक्रोशित सपाईयों ने किया प्रदर्शन

 


रसड़ा (बलिया) किसान आंदोलन के समर्थन व सपा द्वारा सपा किसान यात्रा कार्यक्रम तथा सपा सुप्रीमो अखिलेख यादव को नजरबंद किए जाने से आक्रोशित कार्यकर्त्ताआें ने सोमवार को रसड़ा विधान सभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्त्ताआें ने नगर के चंद्रशेखर आजाद चौराहे से कृषि  मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्र तक जोरदार प्रदर्शन किया। इस दरम्यान आजाद चौराहे पर चक्का जाम व सीएम योगी का पुतला दहन  का प्रयास भी किया किंतु पुलिस के जाबांज जवानों ने उसे नाकाम कर दिया। इसके पूर्व प्रदर्शनकारियों ने कृषि मंडी क्रय केंद्र के समक्ष लगभग दो घंटे तक धरना दिया। इस बीच वक्तआें ने कहा कि किसानों की मांगे पूर्णतया जायज है। नई कृषि नीति को तत्काल वापस लिया जाय, किसानों का धान पूर्ण रूप से खरीद किया जाय, किसानों का शोषण बंद करने तथ रसड़ा चीनी मिल को शीघ्र चालू करने की मांग की। धरना सभा को सपा विधानसभा अध्यक्ष विजयशंकर यादव, वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर सिंह, मान सिंह सेंगर,  रवींद्र यादव, विश्राम यादव आदि ने संबोधित किया। बाद में सपा नेताआें ने राज्यपाल के नाम चार सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम रसड़ा को सौंपा।


पिन्टू सिंह

No comments