Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

21 जनवरी का राशिफल: अर्थिक समस्‍या से आज ये राशियां रहेंगी परेशान

 




मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

थकावट की वजह से आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। काम के अलावा खुद पर भी ध्‍यान दें। अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। आज आपके वरिष्‍ठ कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। व्‍यापार‍ियों का लंबे समय से अटका हुआ व्यवसायिक मामला सुलझाने में समझदारी से काम लेना होगा। जोश में आकर ऐसा कोई काम न करें जिससे आप अपना ही नुकसान कर बैठें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आज आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। कुछ बड़े खर्चे हो सकते हैं।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

बेवजह की चिंता से बचें, समय का सद्पयोग करें। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने काम पर पूरा फोकस करें। दफ्तर में आपकी धीमी रफ्तार आपके लिए मुसीबतें खड़ी कर सकती है। समय पर आपका काम पूरा न होने के कारण वरिष्ठ अधिकारी आज आपसे बेहद नाराज रहेंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का कड़क रवैया आपको परेशान कर सकता है। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज शारीरिक और मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक:5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

काम के साथ-साथ आपको निजी जीवन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप इसी तरह अपने परिवार को नजरअंदाज करते रहेंगे तो आपके रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। आर्थिक समस्या गहरी होती नजर आ रही है। यदि आपने कोई कर्ज़ या उधार लिया है उसे लेकर आज आप काफी तनाव में रहेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपने सहकर्मियों की बुराई या आलोचना करने से बचे। व्यापारियों को अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। इससे आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको सिर दर्द और की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय:प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों मामले में आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अगर आप इसी तरह अपने आर्थिक फैसले सोच समझ कर लेते रहेंगे तो जल्द ही आपको पैसों से जुड़ी सारी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। दफ्तर के कार्यों को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरु किया है तो आज आपको जबरदस्त मुनाफा मिल सकता है। परिजनों के साथ आज का दिन शांति में गुजरेगा। यदि किसी कारणवश आपके जीवनसाथी परेशान चल रहे हैं तो आपको उनसे खुलकर बात कर उनसे दिल की बात पूछें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नए व्यापार की शुरुआत करने के ल‍िए दिन शुभ हैं। आर्थिक समस्याओं के कारण अधर में अटकी योजनाएं आज पूरी हो सकती हैं। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को आज एक साथ कई कार्य निपटाने पड़े। हालांकि आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा इसलिए आप जमकर मेहनत करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको उनका स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो लगातार बैठकर काम करने से बचें अन्यथा कमर या पीठ से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर)

लंबे समय से आपके किसी कार्य में बाधा आ रही है तो आपको हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। इससे आपकी यह परेशानी दूर होगी और आपका काम सुचारु रूप से आगे बढ़ेगा। दफ्तर में महिला सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। कार्यस्थल पर किसी के साथ भी अनबन या कहासुनी से बचें। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी और आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक कोई खोई हुई कीमती वस्तु मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। शाम को कोई अच्छी खबर मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

भविष्य की चिंता आपको सता सकती है। आपको समझना होगा कि केवल चिंता करने से ही कुछ हासिल नहीं होगा। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको मेहनत करनी होगी। इसके अलावा अपने लिए फैसलों पर संदेह करने से भी आपको बचना होगा। खुद पर और ईश्वर पर आप भरोसा रखें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। अगर आप मीडिया से जुड़े हैं तो आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। वहीं होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को अच्छी सफलता मिल सकती है। छोटे स्‍तर के व्यापारी सरकारी न‍ियमों का ध्‍यान रखें। जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी होने से घर में तनाव का माहौल रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हो सकता है आपको कम समय में कोई कठिन कार्य पूरा करना पड़े। हालांकि आप अपनी मेहनत से अच्छी सफलता हासिल करेंगे। खाने पीने की चीजों का कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा खासतौर पर आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय गुजारेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों को लेकर गंभीर स्थिति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप तेजी से प्रयास करेंगे। मुमकिन है आपको अपने प्रयासों में जल्द ही सफलता मिलेगी। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा।

घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता की ओर से आज आपको कोई खास तोहफा मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। आपको अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताने का भी मौका मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक : 2

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आपके स्वभाव में रुखापन रहेगा। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है विशेष रूप से दफ्तर में अपना आपा खोने से बचें नहीं तो आपकी नौकरी भी जा सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। अगर आप फर्नीचर, खाद्य पदार्थ, प्रॉपर्टी आदि से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपको अच्छा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज आपके पिता आपसे कुछ नाराज रहेंगे। बेहतर होगा आप ऐसा कोई काम न करें जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचे। माता की सेहत में गिरावट आने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। पैसों के मामले में आपको संभल कर रहना होगा। जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपनी इम्युनिटी को मजबूत करने की जरूरत है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:38

शुभ समय:सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप बेरोजगार है और काफी प्रयासों के बाद भी आपको अच्छी नौकरी नहीं मिल पा रही है तो आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। व्यापारियों को आज बड़ा आर्थिक लेन देन करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो अपने पार्टनर के साथ कहासुनी या वाद-विवाद से बचें। घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो हो सकता है घर के कुछ सदस्य आपके फैसले से सहमत नहीं रहेंगे। बेहतर होगा आप अपने परिजनों पर किसी भी बात का दबाव न डालें। आपको उनकी पसंद नापसंद का भी ख्याल रखने की जरूरत है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो आज आपको अधिक क्रोध करने से बचना होगा अन्यथा आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च)

स्वास्थ्य का मामला आज कुछ गड़बड़ रहने वाला है। आपको यूरिन संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। आपके काम से आपके बॉस काफी संतुष्ट रहेंगे। सहकर्मियों के बीच आपका मान सम्मान बढ़ेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो बड़े मुनाफे के लिए अपने फैसले जल्दबाजी में न लें। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। अगर आपके छोटे भाई या बहन विवाह योग्य है तो आज उनके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। पैसों की बात करें तो आज आप कोई बड़ा खर्च कर सकते हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक



डेस्क

No comments