Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

किसान विरोधी कानून वापस ले केंद्र सरकार : शिवपाल


सहतवार (बलिया)।किसान विरोधी कानून जो केंद्र सरकार ने बनाए हैं वह किसानों के साथ अन्याय हैं हमारी पार्टी उसका विरोध करती हैं और तब तक करती रहेगी जब तक सरकार इस कानून को वापस नहीं ले लेती। 2022 में हमारी सरकार बनेगी तो प्रत्येक परिवार के एक महिला तथा एक पुरुष को सरकारी नौकरी दी जाएगी तथा अन्य बेरोजगारों को रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा, साथ ही गरीब किसान भाइयों के लिए मुफ्त पानी और बिजली की व्यवस्था की जाएगी। यह बात मंगलवार के दिन सहतवार नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय बद्रीनाथ सिंह की 19 वी पुण्यतिथि पर आए मुख्य अतिथि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सहतवार के बड़े पोखरे पर मंच से कही।इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने सहतवार स्थित बद्री सिंह चौराहे पर लगी स्व बद्रीनाथ सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।मंच के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने अपनी पार्टी से बांसडीह विधान सभा क्षेत्र से नीरज सिंह "गुड्डू"को टिकट देने की घोषणा की।जिसको सुन हजारों की संख्या में आये नीरज सिंह"गुड्डू "के समर्थको ने पार्टी व उनका जयकारा लगा कर समर्थन किया।मुख्य अतिथि को नगर अध्यक्ष सरिता सिंह तथा उनके पति प्रसपा के प्रदेश सचिव नीरज सिंह गुड्डू ने 51 किलो फूल की माला,चांदी का मुकुट,चांदी का कृष्ण राधा की प्रतिमा व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।वही मंच के माध्यम से दीपक सिंह,बहादुर सिंह,पीएन तिवारी,कमल रजा,दीपक मिश्र आदि वक्ताओं ने स्व बद्रीनाथ सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके पुत्र नीरज सिंह को अपने पिता के पग चिन्हों पर चलते हुए समाज सेवी बताया।

     उन्होने कहा कि हमारी पार्टी किसी भी पार्टी मे विलय नही करेगी,भले ही कोई अन्य पार्टी हमारे पार्टी मे आकर विलय कर सकती है।वही आये हुए जनता के लिए गायिका निशा उपाध्याय,प्रियंका सिंह तथा गायक संगम राजा ने अपने अपने भोजपुरी गानों से समा बांधा।जिसे सुन बच्चे तो बच्चे बुड्ढे भी थिरकने पर मजबूर हो गए। 

       इस मौके पर नंद जी प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि सुनील सिंह उर्फ बब्लू,टुनटुन मिश्र,पवन कुमार गुप्ता,पंकज सिंह उर्फ राजू अध्यक्ष प्रतिनिधि, सहित नीरज सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता व बद्री सिंह सेवा संस्थान के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।वही सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्रधिकारी बांसडीह दीप चंद्र चौरसिया,सहतवार थानाध्यक्ष मंटू राम सहित कई थानों की पुलिस उपस्थित रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत श्री श्री 108 श्री राजेश्वर दास  तथा संचालन राजेश्वर सिंह ने किया। नीरज सिंह गुड्डू ने आये हुए सभी दूर दराज से आये हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।


रिपोर्ट-जेपी सिह

No comments