Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के मंदिर के लिये भाजपा नेत्री ने नगर में किया जनसंपर्क


बाँसडीह, बलिया : भाजपा नेत्री व मण्डल उपाध्यक्ष सिंम्पी सिंह ने मकर सक्रांति के दिन बाँसडीह नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में जनसम्पर्क कर अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के भब्य मंदिर निमार्ण हेतु सहयोग निधि के लिये बाँसडीह  कस्बे में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का भब्य मंदिर बनेगा। देश व प्रदेश में हो रहे बिकास कार्यो की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश खुशहाली व समृद्धि की ओर बढ़ रहा है।सबका साथ,सबका विकास,व सबका बिश्वास के साथ यह सरकार कार्य कर रही हैं। 





पूरे देश मे भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश में मननीय योगी जी की सरकार  विकास को लेकर कृत संकल्पित है। आमजन के हित में ये सरकारे कई कल्याणकारी योजनाये जिसमे किसान सम्मान निधि, गरीबो को आवास ,राशन,गैस सिलेंडर आदि योजनाएं शामिल कर आमजन गरीबो को लाभ पहुँचाई हैं।और अनेक योजनाओ को देने का प्रयास कर रही हैं।

हम बाँसडीह कस्बे व क्षेत्रवासियों से अपील करते हैं कि आप लोग भगवान राम के मंदिर निमार्ण के लिये जुड़े। इनके साथ लक्ष्मी देवी,मीना देवी,बुटन आदि शामिल रही।



रिपोर्ट : रविशंकर पांडेय

No comments